{"_id":"6a046ba432b96a4f98067e52","slug":"an-fir-has-been-filed-in-connection-with-the-vikram-tempo-overturning-on-a-flyover-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148750-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फ्लाईओवर पर विक्रम टेंपो पलटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फ्लाईओवर पर विक्रम टेंपो पलटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 13 May 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में शांतिकुंज के पास सप्तऋषि पुलिस चौकी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से टेंपो पलटने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अज्ञात कार चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, ऋषिकेश के गंगा नगर गली नंबर-9 हनुमंतपुरम निवासी गौतम गुलाटी ने शिकायत देकर बताया कि उनके पिता अजय गुलाटी 27 अप्रैल को टेंपो में यात्रियों को लेकर ऋषिकेश से हरिद्वार आ रहे थे। आरोप है कि दोपहर के समय जैसे ही उनका टेंपो शांतिकुंज के निकट सप्तऋषि पुलिस चौकी फ्लाईओवर पर पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विक्रम अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार यात्रियों को भी चोटें आईं जबकि चालक अजय गुलाटी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ का मांस तक फट गया। उन्हें तत्काल देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अज्ञात कार चालक और वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Trending Videos