{"_id":"6a04866b31a97811a307af37","slug":"an-old-rivalry-led-to-another-exchange-of-bricks-and-stones-between-two-groups-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148762-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में फिर चले ईंट पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में फिर चले ईंट पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 13 May 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, घटना का वीडियो वायरल
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के घोसियान मोहल्ले में बुधवार को पुरानी अदावत एक बार फिर हिंसक टकराव में बदल गई। दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से पथराव होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार हो गए।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घोसियान मोहल्ले में दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इससे पहले भी कई बार मारपीट और पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब दो महीने पहले हुए खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए थे जबकि वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई थी। उस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार दोपहर किसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला पथराव तक पहुंच गया। अचानक शुरू हुए बवाल से राहगीरों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। आसपास के लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया। इलाके में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग मौके से निकल चुके थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पथराव की सूचना मिली थी। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos