सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Fed up with encroachment-dirty water in street youth climbed on water tank with bottle of flammable substance

Barmer: हाथ में ज्वलनशील पदार्थ की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा से घंटों मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Aug 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Barmer News: बाड़मेर में एक युवक हाथ में ज्वलनशील पदार्थ की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसके हाई वोल्टेज ड्रामे से चार घंटे तक हड़कंप मचा रहा। इस घटना की सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर...।

Fed up with encroachment-dirty water in street youth climbed on water tank with bottle of flammable substance
युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार

बाड़मेर शहर के शास्त्री नगर इलाके में सोमवार सुबह एक युवक गली में अतिक्रमण और गंदे पानी के भराव की समस्या से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। हाथ में ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल लिए इस युवक ने न केवल प्रशासन बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब युवक टंकी पर चढ़ा और वहां से अपनी मांगों को जोर-शोर से उठाने लगा।

Trending Videos

 
मौके पर जुटी भारी भीड़, प्रशासन अलर्ट
युवक के टंकी पर चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस और आरएसी के जवानों ने मोर्चा संभाला। सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी बालभद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी तत्काल बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Chittorgarh: युवती से दुष्कर्म और हत्या मामले पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन-तोड़फोड़; छावनी बना कलेक्ट्रेट
 
पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप
टंकी पर चढ़े युवक का आरोप था कि गली की समस्याओं के समाधान के लिए वह कई महीनों से प्रशासन को अवगत करवा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने यह भी आरोप लगाया कि थाने में तीन पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। युवक की मांग थी कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


 
बड़े नेताओं और अफसरों को बुलाने पर अड़ा रहा युवक
घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर के डिप्टी रमेश कुमार शर्मा और उपखंड अधिकारी यथार्थ शेखर मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक अपनी बात सुनने के लिए बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना।
 
चार घंटे बाद खत्म हुआ ड्रामा
करीब चार घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा ने युवक से मोबाइल पर बात की और उसकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक टंकी से नीचे उतर आया।

यह भी पढ़ें- Rajsamand News: पुलिस के पूछताछ करते ही सर्राफा व्यापारी की मौत; परिजनों ने लगाया ऐसा आरोप, यह मांग भी की
 
समस्या का समाधान न हुआ तो फिर करेगा विरोध
युवक ने चेतावनी दी कि यदि दिए गए आश्वासन के बाद भी उसकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर से ऐसा कदम उठाने को मजबूर होगा। उपखंड अधिकारी यथार्थ शेखर ने कहा कि युवक की मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed