सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   May storms wreak havoc in Barmer: Discom suffers loss of Rs 1.92 crore

Barmer News: आंधी-तूफान ने बाड़मेर डिस्काॅम को पहुंचाया भारी नुकसान, 1.92 करोड़ की लगी भारी चपत; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Thu, 15 May 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Barmer: अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मई महिने की शुरूआत से लेकर अब तक आए आंधी-तूफान से हुए नुकसान के बाद सीएलआरसी पंजीकृत संविदाकार की दर्जनों टीमों को युद्धस्तर पर सप्लाई सुचारू करने के लिए लगाया गया हैं, जिनके द्वारा कार्य किया जा रहा हैं।

May storms wreak havoc in Barmer: Discom suffers loss of Rs 1.92 crore
बाड़मेर में मई के तूफानों का कहर: डिस्काॅम को 1.92 करोड़ का नुकसान - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

मई के इस महीने में मौसम के अचानक आए बदलाव और आंधी-तूफान ने बाड़मेर डिस्काॅम को भारी नुकसान पहुंचाया है। पिछले 15 दिनों में विभिन्न समय पर आए आंधी-तूफान के कारण डिस्काॅम को करीब 1.92 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
Trending Videos


जोधपुर डिस्काॅम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीना ने बताया कि मई माह में आए आंधी-तूफान के कारण डिस्काॅम को भारी क्षति हुई है। इन तूफानों के कारण लगभग 3400 पोल टूट गए, जबकि 86 से अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे सैकड़ों गांवों और ढाणियों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान गडरारोड़ में हुआ, जहां 610 पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा, बाड़मेर ग्रामीण में 510, आडेल में 311, गुड़ामालानी में 256, भियाड़ में 230, शिव में 206, चौहटन में 222, रामसर में 221, मेहलू में 227, शहर द्वितीय में 127, धोरीमन्ना में 130, सेड़वा में 178, फागलिया में 89 और रामजी का गोल में 93 पोल क्षतिग्रस्त हुए।

पढ़ें: चांदी के कड़े के लिए भाइयों की शर्मनाक हरकत, मां की चिता के पास मचा बवाल; जानें    

इसके अतिरिक्त, थ्री फेज के 75 और सिंगल फेज के 11 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस वजह से लगभग 165 गांव और ढाणियों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। नुकसान की भरपाई के लिए डिस्काॅम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न टीमें लगाकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने का काम शुरू कर दिया है। अब तक 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

डिस्काॅम को 1.92 करोड़ का नुकसान
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि क्षतिग्रस्त सामग्री के कारण डिस्काॅम को लगभग 1.92 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। डिस्काॅम इस नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और जल्द ही सभी प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह से बहाल करने की कोशिश कर रहा है।

युद्धस्तर पर काम कर रही है टीमें
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मई महिने की शुरूआत से लेकर अब तक आए आंधी-तूफान से हुए नुकसान के बाद सीएलआरसी पंजीकृत संविदाकार की दर्जनों टीमों को युद्धस्तर पर सप्लाई सुचारू करने के लिए लगाया गया हैं जिनके द्वारा कार्य किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed