{"_id":"6828c4fde1c42c052b09a569","slug":"politics-heated-up-over-detention-of-villagers-demanding-compensation-during-pole-laying-in-shiv-barmer-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: शिव SHO बोले- 'मैं वर्दी उतार देता हूं'...विधायक भाटी बोले- ईमान धर्म मर गया क्या? जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: शिव SHO बोले- 'मैं वर्दी उतार देता हूं'...विधायक भाटी बोले- ईमान धर्म मर गया क्या? जानें क्या है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 17 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Barmer: धरने पर बैठे विधायक रविंद्र भाटी ने पुलिस पर 'दादागिरी' करने का आरोप लगाया और कहा कि गरीब जनता पर लाठियां बरसाई जा रही हैं जबकि कंपनियों के इशारे पर काम हो रहा है।
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र में पावर ग्रिड कंपनी द्वारा बिजली लाइन और पोल बिछाने के दौरान मुआवजे की मांग कर रहे ग्रामीणों को डिटेन करने पर राजनीतिक माहौल गरमा गया। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी इस कार्रवाई के विरोध में थाने पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने पुलिस पर कंपनियों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।
मामला मणिहारी गांव का है, जहां ग्रामीण अपनी जमीन पर हो रहे काम के बदले मुआवजा मांग रहे थे। मुआवजा न मिलने पर विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों में से एक महिला सहित चार लोगों को पुलिस ने डिटेन कर लिया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया। वायरल वीडियो में पुलिस को लोगों को घसीटते हुए देखा गया, जिससे नाराज विधायक थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।
धरने के दौरान विधायक भाटी ने पुलिस अधिकारियों को लताड़ते हुए कहा कि आप लोगों में ईमान-धर्म नहीं बचा, सरकार से वेतन लेते हो और कंपनियों की नौकरी कर रहे हो।" उन्होंने SHO मनीष देव से तीखी बहस में यहां तक कह दिया कि "वर्दी उतार दो और नौकरी छोड़ दो। इस दौरान SHO मनीष देव ने भी विधायक को जवाब देते हुए कहा कि आप 100 लोगों के सामने हमारे बारे में कुछ भी कह रहे हो, जबकि आपने हमारा पक्ष सुना ही नहीं। उन्होंने कहा कि सारी कार्रवाई रिकॉर्ड में है और वो किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।
पढ़ें: घरेलू नौकरों ने दिया नशीली दवा, लूटपाट कर नेपाल भागने की फिराक में थे; पुलिस ने बनबसा बॉर्डर से पकड़ा
धरने पर बैठे विधायक ने पुलिस पर "दादागिरी" करने का आरोप लगाया और कहा कि गरीब जनता पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, जबकि कंपनियों के इशारे पर काम हो रहा है। उन्होंने एक महिला का उदाहरण देते हुए कहा कि दो माह के बच्चे के साथ उसकी मां को डिटेन किया गया, क्या इंसानियत मर गई है?
रामसर डीएसपी मानाराम गर्ग ने बताया कि बिजली लाइन बिछाने का काम चल रहा था और मुआवजे को लेकर विरोध हुआ, जिसके चलते चार लोगों को डिटेन किया गया। फिलहाल विधायक से बातचीत जारी है और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos