{"_id":"68e5fb0057d56ee0410da9a0","slug":"the-two-day-thar-festival-began-with-a-procession-barmer-news-c-1-1-noi1403-3494617-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: भव्य शोभायात्रा के साथ थार महोत्सव का आगाज, कलेक्टर टीना डाबी ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: भव्य शोभायात्रा के साथ थार महोत्सव का आगाज, कलेक्टर टीना डाबी ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार
बाड़मेर में आज ‘रंग रेगिस्तान’ थीम पर थार महोत्सव 2025 का आगाज हुआ। पारंपरिक परिधानों में महिलाएं, ऊंटों की टाप और लोक कलाकारों की धुनों के साथ निकली शोभायात्रा से महोत्सव की शुरुआत हुई।
थार महोत्सव का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आज भव्य शोभायात्रा के साथ थार महोत्सव 2025 का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महोत्सव की थीम रंग रेगिस्तान रखी गई है, जिसके अंतर्गत दो दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने गांधी चौक से शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
Trending Videos
कलेक्टर टीना डाबी ने शोभायात्रा को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा गांधी चौक से रवाना होकर स्टेशन रोड, अहिंसा सर्किल और नेहरू नगर ओवरब्रिज से होते हुए आदर्श स्टेडियम तक पहुंची। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखी महिलाओं ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। ऊंट, घोड़े और ऊंटगाड़ी पर सवार लोक कलाकारों ने राजस्थानी लोकगीतों और नृत्यों से सभी का मन मोह लिया।
ये भी पढ़ें: Gold All-Time High: सोने ने आज लाइफ टाइम हाई को तोड़ा, त्योहारी सीजन के बीच दामों जबरदस्त उछाल
ये भी पढ़ें: Gold All-Time High: सोने ने आज लाइफ टाइम हाई को तोड़ा, त्योहारी सीजन के बीच दामों जबरदस्त उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान में गुब्बारे छोड़कर की प्रतियोगिताओं की शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर कलेक्टर टीना डाबी ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर विभिन्न प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। यहां मटका दौड़, रस्साकशी समेत कई पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। महोत्सव के पहले दिन मिस थार, मिस्टर थार, सुंदर मूंछ जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं भी आयोजित होने वाली हैं। शाम 8 से 10 बजे तक लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
शोभायात्रा में शामिल हुए कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि थार महोत्सव 2025 का आयोजन पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव न केवल मरु संस्कृति का उत्सव है, बल्कि स्थानीय कला, शिल्प और लोक परंपराओं को प्रोत्साहन देने का भी अवसर है।
गौरतलब है कि आखिरी बार थार महोत्सव का आयोजन 2023 में हुआ था। पिछले वर्ष चुनावों के चलते कार्यक्रम नहीं हो सका था। करीब दो साल बाद अब इस महोत्सव के आयोजन से शहर में उत्साह और उमंग का माहौल है।
गौरतलब है कि आखिरी बार थार महोत्सव का आयोजन 2023 में हुआ था। पिछले वर्ष चुनावों के चलते कार्यक्रम नहीं हो सका था। करीब दो साल बाद अब इस महोत्सव के आयोजन से शहर में उत्साह और उमंग का माहौल है।