{"_id":"6a395a6585c677dae603112f","slug":"bharatpur-jat-community-holds-reservation-rally-in-bharatpur-hanuman-beniwal-targets-the-government-and-warns-of-a-massive-agitation-if-reservation-is-not-granted-bharatpur-news-c-1-1-noi1390-4424963-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: भरतपुर में जाट समाज की हुंकार, हनुमान बेनीवाल ने आरक्षण न मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: भरतपुर में जाट समाज की हुंकार, हनुमान बेनीवाल ने आरक्षण न मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Mon, 22 Jun 2026 10:56 PM IST
भरतपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: भरतपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:56 PM IST
सार
भरतपुर में जाट समाज की ओर से आयोजित आरक्षण हुंकार रैली में हजारों लोगों ने भाग लिया। सांसद हनुमान बेनीवाल ने जाट आरक्षण को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। रैली के दौरान भाजपा विधायकों का बेनीवाल के संबोधन के बीच मंच छोड़कर जाना भी चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
जाट समाज की आरक्षण हुंकार रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर में जाट समाज की ओर से आरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को भरतपुर के हीरादास स्थित नुमाइश मैदान में विशाल आरक्षण हुंकार रैली का आयोजन किया गया। रैली में हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। सभा के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद हनुमान बेनीवाल रहे। वहीं भाजपा विधायक डॉ. शैलेश सिंह और जगत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
सरकार पर बरसे हनुमान बेनीवाल
सभा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर रहे हैं और जाट समाज की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। बेनीवाल ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते जाट समाज की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
'लोगों को रास्ते में रोका गया'
उन्होंने दावा किया कि रैली में आने वाले कई लोगों को रास्ते में रोका गया। यदि लोगों को नहीं रोका जाता तो सभा में 20 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी होती। उन्होंने कहा कि नागौर और बाड़मेर सहित कई जिलों से आने वाले समर्थकों को भी रोका गया।
विज्ञापन
सांसद को सौंपा गया ज्ञापन
सभा के समापन के बाद जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से सांसद हनुमान बेनीवाल को आरक्षण संबंधी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। समिति के प्रतिनिधि नेम सिंह ने कहा कि जाट समाज वर्षों से आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस विशाल सभा के माध्यम से सरकार को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लिया जाए।
संसद में उठेगा जाट आरक्षण का मुद्दा
नेम सिंह ने बताया कि सांसद हनुमान बेनीवाल आगामी जुलाई में शुरू होने वाले संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी जाट आरक्षण का मुद्दा उठाएंगे और समाज की मांगों को मजबूती से रखेंगे।
यह भी पढ़ें: कोटा-बीकानेर के बाद अब जयपुर पर सवाल! महिला अस्पताल में जमीन पर बैठी मिली प्रसूता, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
बेनीवाल के भाषण के दौरान मंच छोड़कर चले गए भाजपा विधायक
रैली के दौरान एक राजनीतिक घटनाक्रम भी चर्चा का विषय बना रहा। सभा की शुरुआत में नदबई विधायक जगत सिंह और डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने मंच से संबोधन किया। दोनों नेताओं ने कहा कि वे इस विषय को केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।
मंच छोड़ने की चर्चा रही गर्म
हालांकि, दोनों विधायकों के भाषण समाप्त होने के बाद जैसे ही सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपना संबोधन शुरू किया, उसी दौरान विधायक जगत सिंह और डॉ. शैलेश सिंह मंच से उठे, बेनीवाल से हाथ मिलाया और हाथ जोड़कर अभिवादन करने के बाद बीच कार्यक्रम में ही मंच छोड़कर रवाना हो गए। दोनों नेताओं का मंच छोड़कर जाना कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।