{"_id":"6a3029c24451b23e31057566","slug":"bharatpur-news-uproar-at-juice-shop-over-alleged-meat-pieces-assault-and-vandalism-reported-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: जूस की दुकान पर मचा बवाल, कथित मांस के टुकड़े मिलने का आरोप, मारपीट-तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: जूस की दुकान पर मचा बवाल, कथित मांस के टुकड़े मिलने का आरोप, मारपीट-तोड़फोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: भरतपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार
भरतपुर में एक जूस की दुकान के बाहर संदिग्ध सामग्री मिलने की सूचना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हंगामे के दौरान दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं सामने आईं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जूस की दुकान के बाहर कथित मांस के टुकड़े मिलने पर मचा बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित लुपिन चौराहे पर सोमवार को एक जूस की दुकान के बाहर कथित रूप से मांस के टुकड़े मिलने की सूचना के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। घटना के दौरान कुछ लोगों ने दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार लुपिन चौराहे पर स्थित जूस की दुकान पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सोमवार को कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान से जुड़े क्षेत्र में मांस के टुकड़े मिले हैं। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हंगामे के दौरान दुकान के बाहर रखे कचरा पात्र की तलाशी ली गई, जहां एक थैली में लिपटे कुछ मांस जैसे टुकड़े मिलने की बात कही गई। इसके बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: थप्पड़ कांड के बाद आंदोलन तेज करने के संकेत, अभिजीत दीपके बोले- इस बार बिना इस्तीफे नहीं लौटेंगे
आरोप है कि भीड़ ने दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। वह मौके से भागने का प्रयास करता रहा लेकिन कुछ दूरी पर दोबारा पकड़कर उसके साथ फिर मारपीट की गई। इसी दौरान उसे बचाने आए एक अन्य व्यक्ति के साथ भी हाथापाई की घटना सामने आई। हंगामे के बीच कुछ लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी और जूस बनाने में उपयोग होने वाले फल एवं अन्य सामान बाहर फेंक दिया। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) धर्मेंद्र यादव और सीओ सिटी आशिमा वासमानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू करवाई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कथित रूप से मिले मांस के टुकड़ों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद सामग्री क्या थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखी जा रही है।