सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Violent Land Dispute Turns Bloody Intense Gunfight Leaves 9 Injured 5 in Critical Condition

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर चलीं गोलियां, महिलाओं सहित नौ घायल व पांच की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

डीग जिले के मुरार गांव में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर है। पुलिस ने मौके से कारतूस बरामद किए हैं और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Violent Land Dispute Turns Bloody Intense Gunfight Leaves 9 Injured 5 in Critical Condition
घायलों का इलाज जारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र स्थित मुरार गांव में जमीन विवाद ने शुक्रवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को भरतपुर रेफर किया गया है।


दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार मुरार गांव में सर्वसुख और सोहनलाल पक्ष के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने हथियार निकालकर दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना में सर्वसुख पक्ष के सात तथा सोहनलाल पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कामां के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सर्वसुख पक्ष के पांच घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार कामां अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मंत्री मदन दिलावर का बड़ा एक्शन: बूंदी में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर गाज, 11 VDO निलंबित; तीन की सेवाएं समाप्त

घटना की सूचना मिलते ही कामां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई खाली कारतूस बरामद किए हैं। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद था। मामले की गहन जांच की जा रही है और फायरिंग में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed