{"_id":"6a2d125b8cae3c0c0a035295","slug":"fierce-exchange-of-fire-over-land-dispute-in-bharatpur-nine-injured-in-rapid-firing-five-in-critical-condition-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: भरतपुर में जमीनी विवाद में जमकर गोलीबारी; ताबड़तोड़ फायरिंग में नौ घायल, पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: भरतपुर में जमीनी विवाद में जमकर गोलीबारी; ताबड़तोड़ फायरिंग में नौ घायल, पांच की हालत गंभीर
Sat, 13 Jun 2026 01:51 PM IST
भरतपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: भरतपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:51 PM IST
सार
Bharatpur: भरतपुर के डीग क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित कर ली है और जांच जारी है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले के कामां थाना क्षेत्र के गांव मुरार में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रही रंजिश अचानक हिंसक झड़प में बदल गई, जहां एक पक्ष द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में महिलाओं सहित कुल 9 लोग घायल हो गए। इनमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है।
विज्ञापन
लंबे समय से चल रहा विवाद बना हिंसा की वजह
जानकारी के अनुसार, गांव मुरार में सर्वसुख और सोहनलाल पक्ष के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष ने हथियार निकालकर दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के 9 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर
फायरिंग की इस घटना में सर्वसुख पक्ष के 7 लोग तथा सोहनलाल पक्ष के 2 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत कामां के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सर्वसुख पक्ष के 5 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सोहनलाल पक्ष के दोनों घायलों का इलाज कामां अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
खाली कारतूस बरामद
घटना की सूचना मिलते ही कामां थाना पुलिस भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई खाली कारतूस बरामद किए हैं। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
ये भी पढ़ें: जयपुर में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का धमाका; युवाओं का गुस्सा बना आंदोलन, 15 जून को प्रदर्शन की चेतावनी
आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है तथा फायरिंग में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।