{"_id":"67d443e8277584f30f0e05d9","slug":"crime-news-minor-strangled-to-death-after-rape-in-deeg-rajasthan-accused-absconding-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: राजस्थान के डीग में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की गला दबाकर हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: राजस्थान के डीग में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की गला दबाकर हत्या, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Mar 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Bharatpur News: राजस्थान के डीग जिले में दुष्कर्म के बाद के बाद एक नाबालिग की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान में डीग जिले में होली के दिन एक मामले में 15 साल की एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के दादा ने दो नाबालिगों पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए खोह पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
Trending Videos
आरोपी दोनों नाबालिग फरार बताये गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजन घर से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर हो रहे कीर्तन में गया हुआ था। इस दौरान पीड़िता को घर में अकेली देख आरोपी दोनों नाबालिग उसके घर में घुसे और नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पकड़े जाने के कारण से दोनों आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या भी कर दी और मौके से भाग छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पड़ोसी ने खेत से रास्ता नहीं दिया तो कुत्ते को बर्बरता से मार डाला, दोनों आंखें फोड़कर पैर भी तोड़ा
मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ग़ौरतलब है कि मृतका तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। दो साल पहले ही बीमारी के कारण लड़की के पिता का निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें: भिवाड़ी में कांस्टेबल और सोसायटी निवासियों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट