सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Deeg News: Deeg SDM and Reader Arrested Red-Handed Taking a Bribe of 80,000, Major Action by ACB

Deeg News: डीग के एसडीएम और रीडर 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Deeg News: एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी, ताकि प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

Deeg News: Deeg SDM and Reader Arrested Red-Handed Taking a Bribe of 80,000, Major Action by ACB
डीग के एसडीएम और रीडर 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धौलपुर इकाई ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए डीग उपखंड अधिकारी (एसडीएम) देवी सिंह और उनके रीडर मुकेश कुमार (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी) को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

Trending Videos

 
जमीन विवाद मामले में मांगी थी रिश्वत
एसीबी की जांच में सामने आया कि दोनों अधिकारियों ने एक परिवादी से उसकी विवादित जमीन का रिसीवर आदेश कराने की एवज में रिश्वत मांगी थी। पहले 1.50 लाख रुपये की मांग की गई थी, लेकिन बातचीत के बाद यह राशि घटाकर 80 हजार रुपये तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रीडर की टेबल से बरामद हुए 80 हजार रुपये
परिवादी की शिकायत पर एसीबी धौलपुर इकाई ने गोपनीय सत्यापन कराया। सत्यापन सही पाए जाने पर जाल बिछाया गया। जैसे ही परिवादी ने तयशुदा 80 हजार रुपये रीडर मुकेश कुमार को दिए और वह उन्हें अपनी टेबल पर रख रहा था, तभी एसीबी टीम ने दबिश देकर मुकेश को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर एसडीएम देवी सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ग्राफिक्स से समझें माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना, PM मोदी रखेंगे बिजलीघर की आधारशिला
 
उच्च अधिकारियों की निगरानी में ऑपरेशन
यह कार्रवाई एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन और भरतपुर रेंज के डीआईजी राजेश सिंह के सुपरविजन में की गई। ऑपरेशन का नेतृत्व ज्ञान सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी चौकी धौलपुर ने किया। टीम ने मौके से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली।
 
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी, ताकि प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।


यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: सरकारी कर्मचारी ने क्वार्टर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द- मुझे चाय का कप समझा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed