सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Dispute over Cow in Bharatpur: Stone-Pelting and Assault with Sticks Between Two Factions; Two Women Injured

भरतपुर में गाय को लेकर भिड़े दो पक्ष: जमकर हुआ पथराव तो लाठी-डंडे भी चले; मारपीट में दो महिलाएं घायल

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Bharatpur News: भरतपुर के मथुरा गेट क्षेत्र में गाय को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो पथराव और मारपीट में बदल गया। घटना में दो महिलाएं घायल हुईं। दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dispute over Cow in Bharatpur: Stone-Pelting and Assault with Sticks Between Two Factions; Two Women Injured
भरतपुर में गाय को लेकर भिड़े दो पक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में दो पक्षों के बीच अचानक विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते पथराव और लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते नजर आ रहे हैं। इस झगड़े में एक पक्ष की दो महिलाएं घायल हुई हैं।

Trending Videos

 
गाय को लेकर शुरू हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, मंजू ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सांवलिया मीणा के घर की महिलाएं 3 मई को उनके घर के बाहर बंधी गाय को खोलकर ले गईं। सुबह जब मंजू ने गाय नहीं देखी तो आसपास पूछताछ की, जिससे पता चला कि गाय सांवलिया मीणा के घर ले जाई गई है। इसके बाद मंजू के परिवार के लोग गाय वापस लेने के लिए उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कहासुनी के बाद बढ़ा तनाव
बताया गया कि सांवलिया मीणा ने गाय लौटाने से इनकार कर दिया। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे को लेकर कहासुनी हो चुकी थी, जिसकी शिकायत मंजू पक्ष ने मथुरा गेट थाने में दी थी। मंगलवार को जब मंजू की बहन रेखा घर के बाहर दूसरी गाय का दूध निकाल रही थी, उसी दौरान विवाद ने उग्र रूप ले लिया।

पढ़ें- Banswara News: पढ़ाई के दौरान क्लास में गिरा छत का प्लास्टर, 4 छात्राएं घायल, स्कूल की जर्जर हालत पर उठे सवाल
 
हमले में दो महिलाओं को आई चोटें
मंजू के परिवार के अनुसार, इसी दौरान सांवलिया मीणा के परिवार ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। घटना में मंजू और रेखा को चोटें आई हैं। घायल महिलाओं का पुलिस द्वारा मेडिकल करवाया जा रहा है।
 
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
मथुरा गेट थाने के एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि सांवलिया मीणा और मंजू के परिवार के बीच झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed