फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   bharatpur woman bitten by snake three times in one week monsoon snakebite cases

Rajasthan: एक हफ्ते में तीन बार सांप ने डसा, फिर भी बच गई महिला की जान! डॉक्टर भी रह गए हैरान

Sun, 19 Jul 2026 08:10 AM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 08:10 AM IST
सार

Bharatpur News: भरतपुर के कुम्हेर क्षेत्र में एक महिला को सात दिन के भीतर तीन बार सांप ने काट लिया, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। इस मामले के बाद डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
bharatpur woman bitten by snake three times in one week monsoon snakebite cases
सर्पदंश के बाद महिला का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसूनी सीजन के साथ भरतपुर जिले में सर्पदंश की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच कुम्हेर थाना क्षेत्र के अजान गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को महज सात दिन के भीतर तीन बार सांप ने डस लिया। समय पर इलाज मिलने से महिला की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


7 दिन में तीन बार सांप ने डसा
जानकारी के अनुसार, अजान गांव निवासी रेनू को एक सप्ताह के दौरान तीन अलग-अलग बार सांप ने काटा। इनमें दो बार उसके पैर में और एक बार हाथ में सर्पदंश हुआ। हर बार परिजन उसे तुरंत भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार कर उसे भर्ती किया। लगातार तीन बार सर्पदंश का यह मामला डॉक्टरों के लिए भी हैरानी का विषय बन गया।
विज्ञापन


एक और युवक को सांप ने काटा
इसी बीच कुम्हेर क्षेत्र के झारोली गांव निवासी सोहन सिंह को घर में सफाई के दौरान सांप ने काट लिया। परिजन उसे भी तत्काल जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताई सर्पदंश बढ़ने की वजह
जिला आरबीएम अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजीत ने बताया कि मानसून के दौरान बिलों में पानी भर जाने से सांप बाहर निकल आते हैं। इसी कारण इस मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें, बल्कि मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। समय पर इलाज मिलने से अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है।


यह भी पढ़ें: छात्राओं से सेप्टिक टैंक साफ कराना शर्मनाक: मदरसा हादसे पर भड़के राज्यमंत्री; बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह
मानसूनी मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, खेतों और झाड़ियों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने तथा सर्पदंश होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed