{"_id":"6a20262399849e12150fdcbb","slug":"domestic-dispute-turns-fatal-ex-crpf-soldier-storms-uncle-house-and-shoots-him-dead-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद का खूनी अंत: भतीजे ने ताऊ को घर में घुसकर मारी गोली, पूर्व CRPF जवान की हैवानियत दहल उठा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद का खूनी अंत: भतीजे ने ताऊ को घर में घुसकर मारी गोली, पूर्व CRPF जवान की हैवानियत दहल उठा गांव
Wed, 03 Jun 2026 06:33 PM IST
भरतपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: भरतपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:33 PM IST
सार
भरतपुर जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र के चक सहना गांव में घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद भतीजे अनिल कुमार मीणा ने अपने ताऊ साहब सिंह मीणा के सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र के चक सहना गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक भतीजे ने अपने ताऊ के घर में घुस कर सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, चक सहना निवासी साहब सिंह मीणा और उनके भतीजे अनिल कुमार मीणा के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि अनिल कुमार ने तमंचे से अपने ताऊ साहब सिंह के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही साहब सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
गोली की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे लोग
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल साहब सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उच्चैन लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उच्चैन सर्किल अधिकारी सुरेश कुड़ी और थाना प्रभारी अवतार सिंह पुलिस जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
उच्चैन सर्किल सीओ सुरेश कुड़ी ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि सीएचसी उच्चैन में एक गनशॉट से घायल व्यक्ति को लाया गया है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो मृतक के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के चलते मृतक साहब सिंह के भतीजे अनिल कुमार ने फायरिंग की है। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है तथा आरोपी की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें- तिरुपति लड्डू विवाद: पहले आयकर विभाग, अब ईडी की एंट्री; घी कारोबारी के ठिकाने पर दबिश
पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 9 बजे की है। आरोपी अनिल कुमार मीणा घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अनिल कुमार मीणा नशे का आदी बताया जाता है। उसकी 2007 में सीआरपीएफ में नौकरी लगी थी लेकिन वर्ष 2014-15 के आसपास नौकरी छोड़कर गांव लौट आया था। वर्तमान में वह खेती-बाड़ी का काम करता है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।