सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Monu Manesar released from jail after two and half years he imprisoned in Nasir-Junaid murder case Rajasthan

Rajasthan: ढाई साल बाद जेल से बाहर आया मोनू मानेसर, नासिर-जुनैद हत्याकांड में था बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 08 Mar 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: गौ तस्करी के शक में नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर को ढाई साल बाद राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिली और सेवर जेल से रिहा किया गया। रिहाई के समय सुरक्षा कड़ी रखी गई, बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर उसे जेल से बाहर निकाला गया और पुलिस गाड़ियों ने एस्कॉर्ट किया।

Monu Manesar released from jail after two and half years he imprisoned in Nasir-Junaid murder case Rajasthan
जेल से बाहर आता मोनू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गौ तस्करी के शक में हुए चर्चित नासिर‑जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर को ढाई साल बाद जमानत मिल गई। राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसे सेवर जेल से रिहा किया गया।

Trending Videos


मोनू के बाहर निकलते समय थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जेल से बाहर आते समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस ने मोनू मानेसर को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर जेल से बाहर निकाला और पुलिस की गाड़ियों ने उनकी गाड़ी को एस्कॉर्ट किया। हरियाणा से बड़ी संख्या में गौसेवक भी उसे लेने पहुंचे। रिहाई के बाद उसके समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला और उन्होंने नारेबाजी की। मामले में नवीन कुमार जांगड़ा (वकील) ने बताया कि उनके मुवक्किल को ढाई साल बाद जमानत मिली है। उन्होंने कहा कि यह मामला काफी चर्चित रहा है और उन्हें न्यायालय से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अलवर में दो लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण, पुलिस की सक्रियता से बची जान

2023 में हुई थी मोनू की गिरफ्तारी 
रअसल, गौ तस्करी के शक में नासिर और जुनैद, निवासी घाटमिका, जिला डीग, की हत्या कर उनके शवों को जला दिया गया था। 15 फरवरी 2023 को दोनों के शव हरियाणा के भिवानी जिले में जली हुई गाड़ी से बरामद हुए थे। इससे पहले 15 फरवरी को गोपालगढ़ थाना में दोनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर आठ लोगों के नाम सामने आए थे, जबकि आगे की जांच में करीब 22 लोगों को आरोपी बनाया गया। सितंबर 2023 में पुलिस ने मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया था। वहीं, बचाव पक्ष का कहना है कि उनके मुवक्किल को इस मामले में फंसाया गया है और उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा। रिहाई के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed