{"_id":"67cf115fc3bb5134020bdb83","slug":"rajasthan-laws-should-be-made-to-castrate-rapists-molesters-should-be-beaten-up-governor-haribhau-bagde-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'दुष्कर्मियों को नपुंसक बनाने का बने कानून, छेड़छाड़ करने वालों की पिटाई हो', हरिभाऊ बागडे का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'दुष्कर्मियों को नपुंसक बनाने का बने कानून, छेड़छाड़ करने वालों की पिटाई हो', हरिभाऊ बागडे का बयान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Mar 2025 08:20 AM IST
विज्ञापन
सार
Governor Haribhau Bagde Statement: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को भरतपुर जिला बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, जिस तरह नगर निगम आवारा श्वानों का बधियाकरण करता है, उसी तरह दुष्कर्मियों को भी नपुंसक बना देना चाहिए।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में गर्भवती महिला के साथ रेप कांड का मामला गरमाया हुआ है। जयपुर में एक कॉन्स्टेबल ने गर्भवती महिला के साथ होटल में रेप कर दिया। सोमवार को विधानसभा में इस मामले पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि हमारी सरकार अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शने वाली नहीं है। कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस रेप कांड की चर्चा के बीच राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने महिला अत्याचार पर बड़ा बयान दिया है। राज्यपाल ने कहा कि दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ ऐसा कानून होना चाहिए कि आरोपी को पकड़कर नपुंसक बना देना चाहिए।
Trending Videos
राज्यपाल हरिभाऊ सोमवार को भरतपुर दौरे थे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी पशु चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान राज्यपाल ने महिला अत्याचार को लेकर लेकर कहा कि जहां महिला अत्याचार होता है, वहां लोग उसकी मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाते हैं, लेकिन लोगों को वीडियो बनाने के बजाय उसकी मदद के लिए आगे आना चाहिए जिससे और भी लोग आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो अपराध करता है, वह अकेला रहता है और आप जब मदद करेंगे तो आप तीन-चार लोग होंगे। जब तक यह मानसिकता हमारे मन में नहीं आएंगे, तब तक दुष्कर्म नहीं रुकने वाले। रेपिस्ट को नपुंसक बनाने का हो कानून राज्यपाल ने महाराष्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे महाराष्ट्र में 1 ग्राम पंचायत थी, जहां कुत्ते बहुत हो गए थे। उनका बधियाकरण कर दिया गया, यानि उन्हें नपुंसक बना दिया गया। इसी तरह जो व्यक्ति महिला और बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता है और उसके खिलाफ भी ऐसा कानून होना चाहिए और आरोपी को तुरंत पकड़कर नपुंसक बना देना चाहिए।