सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan LS Election: Jats of Bharatpur-Dholpur called Mahapanchayat agree on not voting for BJP

Rajasthan LS Election: भरतपुर-धौलपुर के जाटों ने बुलाई महापंचायत, भाजपा को वोट नहीं देने को लेकर बनाएंगे सहमति

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 28 Mar 2024 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan LS Election: लोकसभा चुनाव से पहले भरतपुर और करौली लोकसभा सीट पर भाजपा के लिए संकट की स्थिति बन रही है। यहां के जाटों ने आज कुम्हा गांव में महापंचायत बुलाई है, जिसमें भाजपा को वोट नहीं करने पर सहमति बनाई जाएगी।

Rajasthan LS Election: Jats of Bharatpur-Dholpur called Mahapanchayat agree on not voting for BJP
कुम्हा गांव में महापंचायत। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भरतपुर-धौलपुर जिलों में रहने वाले जाट समाज ने गुरुवार को कुम्हा गांव में एक महापंचायत बुलाई है, जिसमें भाजपा के पक्ष में वोट नहीं करने को लेकर सहमति बनाई जाएगी। दोनों जिलों के जाट केंद्र की सरकारी नौकरियों में ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने लोग गांव-गांव में छोटी-छोटी रैली निकालने के साथ पोस्टर वितरण कर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट नहीं देने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा रथ भी तैयार किया गया है जो गांव-गांव पहुंचकर लोगों से अपील करेगा।

Trending Videos


जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने कहा, 'भरतपुर-धौलपुर जिलों के जाटों को केंद्र के ओबीसी वर्ग में आरक्षण की मांग को लेकर उच्चैन के गांव जयचोली में करीब 40 दिन तक महापड़ाव डाला था। उस दौरान केंद्र और राज्य सरकार से वार्ता का दौर चला। ईआरसीपी धन्यवाद यात्रा के दौरान जब राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भरतपुर दौरे पर आए तब उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से आरक्षण को लेकर नोटिफिकेशन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले जारी करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वो आश्वासन झूठा निकला और अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजदार ने बताया कि जाट समाज की तरफ से आज कुम्हा गांव में महापंचायत रखी गई है, जिसमें आसपास के करीब एक दर्जन गांव के जाट समाज के लोग भाग लेंगे। गौरतलब है कि भरतपुर और करौली दोनों ही सीटों पर जाट समाज का वोट काफी अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed