{"_id":"6a142a9a5b06b544fd0beb63","slug":"amit-shah-and-chief-minister-bhajanlal-sharma-visit-bikaner-today-they-will-participate-in-programs-related-to-border-security-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4320478-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीकानेर में 25-26 मई को गृह मंत्री शाह और सीएम भजनलाल का अहम दौरा, सीमा सुरक्षा पर होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीकानेर में 25-26 मई को गृह मंत्री शाह और सीएम भजनलाल का अहम दौरा, सीमा सुरक्षा पर होगी समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार
कार्यक्रम के तहत दोनों नेता कल सुबह 11:10 बजे से 11:40 बजे तक बीएसएफ की 179वीं वाहिनी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय लौटेंगे, जहां महिला बैरकों के ई-उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गृह मंत्री अमित शाह और सीएम भजनलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बीकानेर में 25 और 26 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का महत्वपूर्ण दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान दोनों नेता सीमा सुरक्षा, बीएसएफ जवानों से संवाद और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार रात करीब 10:20 बजे बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रात 8:30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और गृह मंत्री की अगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम कृषि विश्वविद्यालय स्थित गेस्ट हाउस में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम और भूपेंद्र सैनी के साथ रेलमार्ग से बीकानेर पहुंच चुके हैं। वे स्वागत कार्यक्रम में शामिल रहेंगे और 26 मई की रात बीकानेर से रवाना होंगे। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कृषि विश्वविद्यालय हेलीपैड से सीमा चौकी सांचू के लिए रवाना होंगे। इसके बाद अमित शाह भी बीएसएफ हेलीकॉप्टर से सांचू पहुंचेंगे। यहां वृक्षारोपण, सैनिक सम्मेलन और बीएसएफ जवानों से संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Trending Videos
पढ़ें: पत्नी संग अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने निहारा आमेर महल का शाही वैभव, घूमर-कालबेलिया ने मोहा मन
कार्यक्रम के तहत दोनों नेता सुबह 11:10 बजे से 11:40 बजे तक बीएसएफ की 179वीं वाहिनी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय लौटेंगे, जहां महिला बैरकों के ई-उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भारत-पाक सीमा से जुड़े मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है, जिसमें सीमा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने इस दौरे को सीमा क्षेत्र और जवानों के मनोबल के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे सुरक्षा तंत्र को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह शाम 6:25 बजे बीकानेर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने दौरे की विस्तृत जानकारी साझा की।