{"_id":"6a10308fc7a763bbef01eec5","slug":"amit-shah-to-arrive-on-a-two-day-visit-to-bikaner-the-home-minister-will-visit-the-sanchu-border-outpost-interact-with-the-troops-and-e-inaugurate-the-womens-barracks-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4309997-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गृह मंत्री अमित शाह 25 मई को आएंगे बीकानेर, सीमा चौकी सांचू में जवानों से करेंगे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गृह मंत्री अमित शाह 25 मई को आएंगे बीकानेर, सीमा चौकी सांचू में जवानों से करेंगे संवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 मई को दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचेंगे। वे सीमा चौकी सांचू में बीएसएफ जवानों से संवाद करेंगे और महिला बैरकों का ई-उद्घाटन करेंगे। दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 मई को दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचेंगे। गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 25 मई की रात 10:20 बजे विशेष विमान से बीकानेर पहुंचेंगे। इसके बाद वे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा।
सीमा चौकी सांचू का करेंगे दौरा
26 मई को गृह मंत्री का कार्यक्रम सीमा क्षेत्र और बीएसएफ गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। सुबह 10:20 बजे वे हेलीकॉप्टर से सीमा चौकी सांचू के लिए रवाना होंगे। यहां वे वृक्षारोपण कार्यक्रम, सैनिक सम्मेलन और बीएसएफ जवानों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान अमित शाह सीमा पर तैनात जवानों का उत्साहवर्धन करेंगे और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
महिला बैरकों का करेंगे ई-उद्घाटन
गृह मंत्री दोपहर 12:40 बजे महिला बैरकों के ई-उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। महिला जवानों के लिए तैयार नई सुविधाओं को लेकर इस कार्यक्रम को अहम माना जा रहा है। इसके बाद मध्याह्न भोजन और विभिन्न प्रशासनिक बैठकों का कार्यक्रम प्रस्तावित है। शाम 6:25 बजे अमित शाह बीकानेर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: वेब सीरीज देखकर महिला और मासूम को बनाया बंधक, छह राज्यों में तलाश के बाद ‘अपना’ ही निकला लुटेरा
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए बीकानेर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी उत्साह का माहौल है।

Trending Videos