फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Wedding Celebration Turns Chaotic as 20 People Hospitalised After Eating Sweets

Bikaner News: शादी वाले घर में मचा हड़कंप, मिठाई खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 20 लोग अस्पताल में भर्ती

Sat, 18 Jul 2026 12:01 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 12:01 PM IST
सार

विवाह समारोह से पहले परोसी गई मिठाई परिवार के लिए मुसीबत बन गई। चमचम खाने के बाद एक ही परिवार के 13 सदस्यों समेत करीब 20 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन
Bikaner News: Wedding Celebration Turns Chaotic as 20 People Hospitalised After Eating Sweets
शादी की मिठाई खाने से 20 लोग बीमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में एक विवाह समारोह से पहले मिठाई खाने के बाद करीब 20 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इनमें एक ही परिवार के 13 सदस्य शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राधाकिशन कॉलोनी निवासी एक परिवार में 22 जुलाई को विवाह समारोह प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में घर में शादी से जुड़े कार्यक्रम चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि सुजानदेसर स्थित एक दुकान से चमचम मिठाई मंगवाई गई थी। देर रात परिवार के लोगों ने छेने से बनी यह मिठाई खाई, जिसके कुछ समय बाद कई लोगों को उल्टी, पेटदर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी को एचआई वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banswara News: मानगढ़ धाम में भील प्रदेश को लेकर उठी हुंकार, महासम्मेलन में जुटे हजारों आदिवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि प्रभावित सभी लोग राधाकिशन कॉलोनी के निवासी हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला मिठाई खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों में मुकेश, बाबूलाल, देवीलाल, बद्रीलाल, राजू देवी, मनीषा, मोनू, नीलम, लक्ष्मण, गुड्डू, आरती और भोजराज सहित अन्य लोग शामिल हैं,  फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिठाई के नमूने लेकर जांच कराई जाएगी, ताकि लोगों की तबीयत बिगड़ने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार की खुशियां चिंता में बदल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed