{"_id":"6a0f0f56dcb3381a300a68ac","slug":"bikaner-fake-currency-racket-busted-at-national-highway-hotel-fake-currency-worth-rs78000-seized-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4307386-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: होटल के कमरे में छप रहे थे नकली नोट, पुलिस ने छापा मारा; 78 हजार की फेक करेंसी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: होटल के कमरे में छप रहे थे नकली नोट, पुलिस ने छापा मारा; 78 हजार की फेक करेंसी बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार
बीकानेर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
78 हजार की फेक करेंसी जब्त, चार आरोपी हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के श्रीडूंगरगढ़ में नकली करेंसी छापने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में दबिश देकर 500-500 रुपये के 156 नकली नोट बरामद किए हैं। जब्त नकली करेंसी की कुल राशि 78 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हेमासर फांटे के पास स्थित होटल के एक कमरे में प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापे जा रहे थे। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में होटल संचालक सहित हेमासर और पुंदलसर के युवक शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: दोस्त बना कातिल;10 साल पुराने कारोबारी रिश्ते का खौफनाक अंत, हत्या के बाद वाहन समेत शव खाई में फेंका
Trending Videos
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे दो प्रिंटर, कट्टर मशीन, चमकीली टेप और अन्य सामग्री भी जब्त की है। मौके पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामला तैयार किया और कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
पूरी कार्रवाई सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन और श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में की गई। एसआई पवन कुमार शर्मा की टीम ने दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कांस्टेबल पुनीत कुमार की विशेष भूमिका रही, जबकि टीम में कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कैलाश और अशोक भी शामिल रहे।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ में नकली करेंसी गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।