{"_id":"6a1c4ad42b35bab4420f7d36","slug":"bikaner-final-escape-attempt-fails-thief-leaps-into-canal-but-cannot-escape-police-apprehend-him-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4344346-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघम स्टाइल एक्शन: पुलिस को देख चोर ने नहर में लगाई छलांग, पीछे कूद गई टीम; फिर पानी के बीच दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघम स्टाइल एक्शन: पुलिस को देख चोर ने नहर में लगाई छलांग, पीछे कूद गई टीम; फिर पानी के बीच दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार
बीकानेर के खाजूवाला में सरसों चोरी के फरार आरोपी गजेंद्र सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस को नहर में उतरना पड़ा। पुलिस को देखकर आरोपी ने अनूपगढ़ शाखा नहर में छलांग लगा दी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पानी के बीचोंबीच दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।
नहर में छलांग लगाकर भी नहीं बच पाया चोर, पुलिस ने दबोचा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में सरसों चोरी के एक आरोपी की गिरफ्तारी किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं रही। पुलिस को सामने देखकर आरोपी ने बचने के लिए नहर में छलांग लगा दी, लेकिन पुलिस टीम ने भी साहस दिखाते हुए उसके पीछे पानी में उतरकर उसे पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, खाजूवाला निवासी सुखदेव नारायण कुमावत ने 31 मार्च 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनकी दुकान के बाहर रखे सरसों के तीन कट्टे रात के समय चोरी हो गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस के सामने अमित विश्नोई, मंगल सिंह और गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू के नाम सामने आए। पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि गजेंद्र सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस
फरार आरोपी की तलाश के लिए सहायक उप निरीक्षक मांगीलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी। खुद को घिरा हुआ देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की और अनूपगढ़ शाखा नहर में छलांग लगा दी। आरोपी को भागता देख पुलिसकर्मियों ने भी बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ‘जिन्होंने विधानसभा भेजा, उनके लिए आखिरी सांस तक लड़ूंगा’: रविंद्र भाटी ने भरी हुंकार; अब क्या होगा अगला कदम?
पानी के बीच चला पीछा, फिर गिरफ्तारी
कुछ देर तक नहर के भीतर पीछा और संघर्ष चलता रहा। आखिरकार पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया और सुरक्षित बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब उससे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है, जिसके आधार पर आगे और खुलासे हो सकते हैं।

Trending Videos