सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Chilling Twist Mystery Death Solved as Woman’s Live-In Partner of 4 Years Confesses to Murder

चार साल का साथ और दर्दनाक अंत: जिसे समझा जा रहा था अंधा कत्ल, उसका गुनहगार निकला लिव-इन पार्टनर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 15 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। आरोपी फूलचंद हत्या के बाद 650 किलोमीटर दूर भाग गया था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे कोटा से पकड़ लिया गया।

Chilling Twist Mystery Death Solved as Woman’s Live-In Partner of 4 Years Confesses to Murder
पुलिस ने 15 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में महिला का शव मिलने के बाद शुरू हुई ब्लाइंड मर्डर की जांच को पुलिस ने महज 15 घंटे में सुलझा लिया है। मामले में मुख्य आरोपी को करीब 650 किलोमीटर दूर से हिरासत में लिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के चलते आरोपी ज्यादा देर तक कानून से बच नहीं सका।


क्षेत्र में फैली गई थी सनसनी
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और विशेष टीम का गठन किया। सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन तथा थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संभावित मार्गों पर वाहनों की जांच करवाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा देने का प्रयास करता रहा, लेकिन टीम ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार पुलिस ने आरोपी फूलचंद को कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसे बीकानेर लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  बेनीवाल के लीगल नोटिस पर भाजपा का पलटवार: प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ नहीं मांगेंगे माफी, लीगल सेल देगी जवाब

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका पिछले करीब चार वर्षों से आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। मामले में मृतका के नाबालिग बेटे ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई और कुछ ही घंटों में आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed