सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Major police actionAccused linked to nationwide crypto and hawala networks nabbed in Khajuwala.

Rajasthan: बीस करोड़ का साइबर खेल! क्रिप्टो व म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब; आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

साइबर ठगी और अपराध के खिलाफ बनाई गई विशेष टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के अनुसार, करीब 20 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का पता चला है। साथ ही मुख्य आरोपी विष्णु विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। बड़ी बात यह है कि इसके तार देशभर में हुई ठगी के 25 मामलों में जुड़े पाए गए हैं।

Bikaner: Major police actionAccused linked to nationwide crypto and hawala networks nabbed in Khajuwala.
हवाला नेटवर्क से जुड़े आरोपी को पुलिस ने दबोचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा किया है। साइबर थाना और खाजूवाला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी विष्णु विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है, जिसके तार देशभर में दर्ज साइबर ठगी के 25 मामलों से जुड़े पाए गए हैं।


अवैध लेन-देन में शामिल था आरोपी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी म्यूल अकाउंट और क्रिप्टोकरेंसी नेटवर्क के जरिए अवैध लेन-देन में शामिल था। पुलिस के अनुसार करीब 20 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का पता चला है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी बाइनेंस एप के माध्यम से रकम को यूएसडीटी में कन्वर्ट करता था। मामले में हवाला नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही
यह कार्रवाई कार्यवाहक एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देशन और आईजी ओमप्रकाश के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में सीआई रमेश सर्वटा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट से दहला खो नागोरियान, घर में चल रहा था अवैध कारखाना, 3 की मौत

खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ बीकानेर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed