सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Tied with Ropes Shaved and Beaten Shocking Assault on Assault Accused Goes Viral

Rajasthan: हाथ बांधे, बाल काटे और लाठियों से पीटा...; बीकानेर में दुष्कर्म के आरोपी को दी गई खौफनाक सजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बीकानेर के जसरासर क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बीच आरोपी युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। युवक के परिजनों ने बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है।

Bikaner Tied with Ropes Shaved and Beaten Shocking Assault on Assault Accused Goes Viral
बीकानेर में युवक को मिली खौफनाक सजा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बालिका के परिजनों ने स्थानीय युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


युवक को लाठियों से पीटा गया
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान एक दूसरा पक्ष भी सामने आया है। आरोपित युवक के परिजनों ने पुलिस को दिए परिवाद में दावा किया है कि युवक को कुछ लोगों ने पकड़कर बंधक बनाया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। परिजनों का आरोप है कि युवक को रस्सियों से बांधकर रखा गया, उसके बाल काट दिए गए और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ बांधकर पिटाई करते नजर आए लोग
इस पूरे घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के हाथ बांधकर उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसे इसी मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मुक्त कराकर उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक के स्वास्थ्य में सुधार होने और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  'साजिश थी और मैं बदनाम हो गया'; 2022 की बगावत पर पहली बार गहलोत ने तोड़ी चुप्पी

पुलिस का कहना है कि मामले के दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों, साक्ष्यों और वायरल वीडियो की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed