सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Storm Exposes School Building Flaws, Roof Collapses at Night; Major Tragedy Averted Due to Holiday

Bikaner: आंधी-बारिश ने खोली स्कूल भवन की पोल, रात में भरभराकर गिरी छत, छुट्टी नहीं होती तो हो जाता बड़ा हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुवार रात आई आंधी-बारिश के बीच जिले के गारबदेसर गांव के राजकीय विद्यालय में एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन घटना ने स्कूल भवनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

Bikaner: Storm Exposes School Building Flaws, Roof Collapses at Night; Major Tragedy Averted Due to Holiday
आंधी-बारिश में स्कूल की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के लूणकरणसर क्षेत्र के गारबदेसर गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकंडरी विद्यालय में गुरुवार देर रात आंधी और बारिश के दौरान एक कमरे की छत गिर गई। घटना रात करीब 11 बजे हुई। राहत की बात यह रही कि उस समय विद्यालय में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार तेज आंधी और बारिश के बीच विद्यालय के एक कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से कमरे में रखा फर्नीचर और अन्य शैक्षणिक सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार सुबह जब विद्यालयकर्मियों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद स्कूल भवन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम से पहले विद्यालय भवनों की स्थिति की समुचित जांच और मरम्मत नहीं की गई। उन्होंने शिक्षा विभाग और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बेनीवाल का बड़ा सियासी दांव: नरेश मीणा और भाटी को दिया साथ आने का न्योता; आरएलपी-बीएपी मिलकर लड़ेंगी चुनाव
विज्ञापन


मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उमराव यादव ने बताया कि विद्यालय की छत गिरने की सूचना मिली है। विभागीय अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने क्षेत्र के अन्य सरकारी स्कूल भवनों की भी तत्काल जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते जर्जर भवनों की पहचान कर मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed