सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Safai Karamchari on duty at treatment plant dies due to drowning, Valmiki Samaj staged a sit-in

Bikaner News: ट्रीटमेंट प्लांट पर ड्यूटी कर रहे सफाईकर्मी की डूबने से मौत, वाल्मीकि समाज ने दिया धरना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Bikaner News: वाल्मीकि समाज के लोगों और परिजनों ने आरोप लगाया कि प्लांट पर काम करने वाले सफाईकर्मियों की सुरक्षा के लिए कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। यही लापरवाही कालूराम की मौत का कारण बनी। 

Bikaner News: Safai Karamchari on duty at treatment plant dies due to drowning, Valmiki Samaj staged a sit-in
धरना-प्रदर्शन के दौरान मृतक के परिजन तथा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में जोरावरपुरा ट्रीटमेंट प्लांट पर ड्यूटी कर रहे सफाईकर्मी की गंदे पानी के गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कालूराम वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो शुक्रवार दोपहर से STF प्लांट पर काम कर रहा था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और तलाश शुरू की गई। इस दौरान प्लांट के पास उसका मोबाइल और जूते मिले, जिससे हादसे की आशंका और गहरी हो गई।

Trending Videos

 
सुबह गड्ढे से मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
शनिवार सुबह ट्रीटमेंट प्लांट के गड्ढे से कालूराम का शव बरामद किया गया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मौत की खबर फैलते ही वाल्मीकि समाज के लोग बड़ी संख्या में नवलीगेट सड़क मार्ग पर जमा हो गए और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
समाज के लोगों और परिजनों ने आरोप लगाया कि प्लांट पर काम करने वाले सफाईकर्मियों की सुरक्षा के लिए कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। यही लापरवाही कालूराम की मौत का कारण बनी। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा उपकरण और निगरानी की व्यवस्था होती, तो यह हादसा टल सकता था।

यह भी पढ़ें- Rajsthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा; श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 5 लोगों की मौके पर मौत
 
मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े परिजन
आक्रोशित परिजनों और समाज के लोगों ने अस्पताल परिसर में भी धरना शुरू कर दिया। वे मृतक परिवार को उचित मुआवजा, आश्रित को सरकारी नौकरी और प्लांट पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सैकड़ों की संख्या में लोग वहां जुटे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
 
प्रशासन-समाज में वार्ता जारी
स्थिति बिगड़ते देख सीओ हिमांशु शर्मा मौके पर पहुंचे और समाज के मौजीज लोगों से बातचीत कर माहौल शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने हालात पर नियंत्रण बनाया हुआ है, हालांकि समाज के लोग अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। प्रशासन और समाज के बीच वार्ता का दौर जारी है, लेकिन फिलहाल कोई सहमति नहीं बन पाई है।

यह भी पढ़ें- Rajsthan News: गहलोत पर शेखावत का हमला, 'गाली देना कांग्रेस के DNA में, मेरी मां पर भी की थी अपमानजनक टिप्पणी'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed