{"_id":"688786947d22054a4f014872","slug":"woman-brutally-beaten-up-over-land-dispute-in-akkasar-village-attacked-with-je-and-spade-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: जमीन विवाद को लेकर महिला से बेरहमी से मारपीट, जेई और कस्सी से किया हमला, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: जमीन विवाद को लेकर महिला से बेरहमी से मारपीट, जेई और कस्सी से किया हमला, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 28 Jul 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार
बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के अक्कासर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आरोपी महिला को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं।
जमीन विवाद में महिला को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र के अक्कासर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला पर धारदार हथियारों से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी जेई और कस्सी जैसे औजारों से महिला पर बेरहमी से हमला करते नजर आ रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही गजनेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हमला पूर्व नियोजित था और महिला को जान से मारने की नीयत से निशाना बनाया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने वायरल वीडियो को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पहले से तनाव था, जो इस हमले का कारण बना।
ये भी पढ़ें: 'स्कूल बना खतरे की घंटी', जर्जर छत के नीचे डर के साए में पढ़ते छात्र, बच्चे बोले- डर तो लगता है
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गजनेर थानाधिकारी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
Trending Videos