सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bundi News ›   Bundi News: Demand for investigation in the demolition dispute of Rao Surajmal Hada's chhatri of Bundi

Rajasthan: राव सूरजमल हाड़ा की 600 साल पुरानी छतरी विध्वंस विवाद, तीन अधिकारी निलंबित, करणी सेना ने दी चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 22 Sep 2024 08:46 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस ऐतिहासिक संरचना के विध्वंस की निंदा की और इसे एक दुखद घटना बताया। उन्होंने मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।

Bundi News: Demand for investigation in the demolition dispute of Rao Surajmal Hada's chhatri of Bundi
राव सूरजमल हाड़ा की छतरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटा में हवाई अड्डे के विस्तार के लिए विकास प्राधिकरण ने बूंदी के पूर्व शाही राव सूरजमल हाड़ा की 600 साल पुरानी छतरी को गिरा दिया। इस घटना के बाद विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मामले की जांच की मांग की है। इतना ही नहीं कोटा के पूर्व महाराव इज्यराज सिंह सहित कई लोगों के विरोध जताने के बाद केडीए और जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। मामले को लेकर कोटा जिला कलेक्टर ने डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने जांच कमेटी का गठन किया। साथ ही शनिवार देर रात तीन को निलंबित भी कर दिया गया है। निलंबित लोगों में तहसीलदार प्रवीण कुमार, भूअभिलेख निरीक्षक मुरलीधर और पटवारी रामनिवास शामिल हैं। मामले में करणी सेना ने भी विरोध जताते हुए रविवार को फिर से छतरी बनाने की चेतावनी जारी की है।

Trending Videos

 


शेखावत ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि बूंदी नरेश राव सूरजमल हाड़ा जी की छतरी को ध्वस्त करना एक दुखद और व्यथित करने वाली घटना है। क्या केडीए ने छतरी के ऐतिहासिक महत्व को जानते हुए भी यह कृत्य किया? इस संबंध में जांच और उचित कार्रवाई जरूरी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थान राजपूत समुदाय के लिए एक पवित्र स्थल था और उन्हें इस ध्वस्तीकरण के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई।



स्थानीय राजपूत समुदाय के सदस्य भरत सिंह के अनुसार, यह छतरी एक पवित्र स्थान थी, जहां हर रविवार को मेला लगता था और राव सूरजमल हाड़ा की मूर्ति की पूजा होती थी। उन्होंने कहा कि छतरी को ध्वस्त करने के बजाय स्थानांतरित किया जाना चाहिए था। इस घटना के विरोध में राजपूत समुदाय विरोध रैली निकालने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed