{"_id":"675d0a4e65096ebec40500d4","slug":"female-tigress-seen-playing-with-cub-in-ramgarh-vishdhari-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: रामगढ़ विषधारी से आई खुशखबरी, शावक के साथ खेलती नजर आई मादा बाघिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: रामगढ़ विषधारी से आई खुशखबरी, शावक के साथ खेलती नजर आई मादा बाघिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार
Bundi News: रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व से खुशखबरी सामने आई। यहां शुक्रवार को बाघिन आरवीटी 03 को एक शावक के साथ देखा गया। बाघिन एक शावक के साथ वन्य क्षेत्र में घूमती हुई कमरे में कैद हुई।
शावक के साथ खेलती नजर आई मादा बाघिन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एक महीने में ही लगातार दूसरी बार रामगढ़ विषधारी अभ्यारण से जिलेवासियों के लिए नई खुशीखबरी सामने आई। रामगढ़ विषधारी अभ्यारण में शुक्रवार को बाघिन आरवीटी 03 को एक शावक के साथ देखा गया। बाघिन एक शावक के साथ वन्य क्षेत्र में घूमती हुई कमरे में कैद हुई।
Trending Videos
बाघिन आरवीटी 3 को शावक के साथ जहां देखा गया, वहां पर वह पिछले 2 महीने से एक ही स्थान पर स्थिर दिखाई दे रही थी। शावक की उम्र लगभग डेढ़ से दो माह बताई जा रही है। डीसीएफ संजीव शर्मा बताया कि अब अभ्यारण क्षेत्र में बाघों कुनबा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शावक की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं अभ्यारण्य में एक और नन्हें मेहमान की मौजूदगी दर्ज होने से वन्यजीव प्रेमी और जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ी पड़ी। गौरतलब हैं कि रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में पिछली 4 दिसंबर को रणथंभौर टाइगर रिजर्व में मां की मौत से बेसहारा होने के बाद डेढ़ वर्ष तक कोटा के अभेड़ा बायलोजिकल पार्क में वन विभाग के मानवीय प्रयासों से अपनी बहन के साथ पले बढ़े।