सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bundi News ›   Rajasthan News Bjp Leader Assault and Misconduct Against Woman Over Land Possession News in Hindi

Rajasthan: बीच सड़क पर भाजपा नेता की गुंडई, महिला को लाठी व डंडों से मारा… प्रदेश कांग्रेस ने सरकार को घेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 14 Oct 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के एक महिला से सरेआम मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और उनके साथियों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना की वीडियो वायरल हो रहा है। 
 

Rajasthan News Bjp Leader Assault and Misconduct Against Woman Over Land Possession News in Hindi
महिला को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। महिला ने भाजपा नेता पर आरोप लगाए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और तीन को गिरफ्तार भी किया है। यह विवाद जमीन के कारण हुआ।

Trending Videos


अशोक चांदना ने सरकार को घेरा
इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने महिला के साथ मारपीट करने का 14 सेकंड का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया। इस वीडियो में कुछ लोग महिला के मारपीट कर धक्का मुक्की करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान चांदना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि 'हिण्डोली भाजपा मण्डल अध्यक्ष द्वारा महिला से सरेआम गाली गलौच एवं मारपीट का यह वीडियो अत्यंत पीड़ादायक है, क्या भजनलाल सरकार इस परिवार को न्याय दिला पाएगी? भाजपा का यही है असली चाल, चरित्र और चेहरा!'
विज्ञापन
विज्ञापन

 



टीकाराम जूली ने भी भजनलाल सरकार ने पूछा सवाल
मामले को लेकर पूर्व मंत्री टीकाराम जूली ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'सत्ता और संगठन के संरक्षण में भाजपा के नेताओं की गुंडई चरम पर है! हिंडोली भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा महिला से सरेआम गालीगलौज एवं मारपीट जैसी घटना को अंजाम दिया गया। यह अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। भजनलाल जी, क्या आपने भाजपाइयों को गुंडागर्दी की खुली छूट दे दी है?'

 



पुलिस के सामने ही भिड़ गए दोनों पक्ष 
वीडियो वायरल होने के बाद दोनों ही पक्षों द्वारा हिंडोली थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां उनका मेडिकल कराया गया। हालांकि, इस दौरान पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के लोगों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत मारपीट की आ गई। इस पर पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed