सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bundi News ›   Six people died in a horrific road accident in Bundi

Rajasthan: बूंदी में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल…पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 15 Sep 2024 09:20 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: राजस्थान के बूंदी में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 
 

Six people died in a horrific road accident in Bundi
बूंदी में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बूंदी में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार घटना सुबह साढ़े चार बजे के आसपास हुई है। इस घटना में जिनकी मौत हुई है उनकी शिनाख्त की जा रही है, जबकि जो तीन लोग घायल हुए हैं, वो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस फिलहाल उस अज्ञात वाहन की तलाश में है, जिसने इको गाड़ी को टक्कर मारी है। हाइवे पर लगे कैमरों और टोल प्लाजा पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Trending Videos


घटना को लेकर बूंदी की ASP उमा शर्मा ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी करीब साढ़े चार बजे मिली। मौके पर पहुंचने के बाद हमने इस हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन लोगों की मौत हुई है उनकी शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश के देवास से खाटू श्याम जी दर्शन करने जा रहे इको कार सवार में सभी अलग-अलग इलाके के लोग शामिल थे। जिसमें प्रदीप पुत्र मांगी लाल जाति नायक, मनोज नायक, अनिकेत नायक सवार थे जो घायल हुए है। वहीं महेश नायक, राजेश नायक, मदन नायक, राजेश नायक, पूनम नायक और एक अज्ञात की मौत हुई है। सभी इको सवार लोग पुरुष थे, जो 20 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार फोरलेन पर इको कार में सवार लोगों को टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन बजरी का डंपर बताया जा रहा है।

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि बजरी से भरा डंपर गलत साइड से टक्कर मारकर भाग गया। ट्रक टोंक की तरफ से आ रहा था और कोटा की तरफ से होते हुए गया। पुलिस ने फोरलेन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे जयपुर पर बूंदी में टोंक जिले की तरफ से अवैध बजरी के डंपर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed