{"_id":"68aaf5cf4f71dc876a0cbc37","slug":"a-silver-box-was-presented-to-sanwalia-seth-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-3321506-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: घर की मनोकामना पूरी हुई, सांवलिया सेठ को भेंट किया सवा दो किलो चांदी से बना बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: घर की मनोकामना पूरी हुई, सांवलिया सेठ को भेंट किया सवा दो किलो चांदी से बना बॉक्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
भक्त ने चांदी का बॉक्स भेंट किया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी में भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर एंटीक वस्तुएं भेंट करते हैं। इसी परंपरा के तहत एक भक्त ने श्री सांवलिया सेठ को चांदी से बना एक बॉक्स भेंट किया। चांदी के इस बॉक्स का वजन 2 किलो 200 ग्राम है। श्रद्धालु परिवार के साथ गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचा और बॉक्स भेंट किया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के एक श्रद्धालु परिवार ने रविवार को भगवान श्री सांवलिया सेठ को एक चांदी का बॉक्स अर्पित किया। श्रद्धालु ने लकड़ी से बॉक्स का निर्माण करवाया, जिस पर 2 किलो 200 ग्राम चांदी चढ़ाई गई। लकड़ी सहित चांदी के बॉक्स का कुल वजन 20 किलो बताया गया है। राजभोग आरती के समय श्रद्धालु ने परिजनों सहित गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालते हुए भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में पहुंचकर यह चांदी का बॉक्स भेंट किया। श्रद्धालु ने मंदिर मंडल के भेंट कक्ष कार्यालय में बॉक्स अर्पित किया। चांदी का बॉक्स भेंट करने पर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल द्वारा श्रद्धालु को उपरना पहनाकर, भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद और छवि भेंट कर सम्मानित किया गया। बताया गया कि श्रद्धालु की मकान बनने की मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने यह चांदी का बॉक्स अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: उदयपुर में कुंवारी माइंस के गड्ढे में भरे पानी में डूबे चार बच्चे, सभी की मौत
दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को शनि अमावस्या होने के कारण निकट स्थित शनि महाराज तीर्थ स्थल पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। शनि अमावस्या और अवकाश के चलते श्री सांवलियाजी मंदिर में भी भारी भीड़ रही। संभावना थी कि रविवार को भीड़ कम होगी, लेकिन शनिवार की तुलना में रविवार को और अधिक श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए, साथ ही आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।
ये भी पढ़ें: दौसा में निकाली गई पंच महादेव ध्वज पदयात्रा, गुलाल उड़ाकर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
श्रद्धालुओं से मारपीट का वीडियो वायरल
इस बीच, श्री सांवलियाजी में भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंदिर से बाहर यशोदा विहार धर्मशाला के पास का शनिवार का बताया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं और कुछ दुकानदारों के बीच मारपीट होती दिख रही है। मंडफिया थानाधिकारी गोकुल डांगी ने बताया कि बैग देने को लेकर श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया था। मारपीट की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। हालांकि, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से लिखित में कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

