{"_id":"685fdb023e3b893a98047681","slug":"a-woman-was-also-arrested-for-smuggling-doda-chura-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-3109081-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: मुंह बोली बहन के साथ तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 137 किलो डोडा चूरा पकड़ा; ऐसे हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: मुंह बोली बहन के साथ तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 137 किलो डोडा चूरा पकड़ा; ऐसे हुई कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Chittorgarh: पुलिस टीम ने पीछा कर मेनाल से रावडदा जाने वाले रास्ते पर कार को रोक लिया। चालक उतर कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें भरे नौ कट्टों में कुल 137.030 किलोग्राम अधकूचला डोडा चूरा मिला।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस ने अवैध डोडा चूरा की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कोडा कार से 137.030 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने कार चालक सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चालक ने बताया कि महिला उसकी धर्म बहन है और तस्करी के दौरान शक न हो, इसलिए उसे साथ ले आया था। बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पिछले चार दिनों में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई की है।
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में शिवराज पुलिस टीम ने मेनाल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान भीलवाड़ा जिले के लाडपुरा की तरफ से एक संदिग्ध स्कोडा कार तेज रफ्तार में आती दिखी। कार में चालक के पास वाली सीट पर एक महिला बैठी थी। पुलिस टीम ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़ दी और कार को मेनाल की तरफ भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम ने पीछा कर मेनाल से रावडदा जाने वाले रास्ते पर कार को रोक लिया। चालक उतर कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें भरे नौ कट्टों में कुल 137.030 किलोग्राम अधकूचला डोडा चूरा मिला। पुलिस ने डोडा चूरा और स्कोडा कार को जब्त कर लिया।
पढ़ें: 'हमारी सरकार ने डेढ़ साल में कर दिखाया जो कांग्रेस 5 साल में नहीं कर पाई', सीएम भजनलाल शर्मा का तंज
पकड़े गए आरोपित की पहचान रामकेश पुत्र नोरीया राम गौड़ ब्राह्मण, निवासी सीटी कैथल, जिला कैथल (हरियाणा) और साथ बैठी महिला चिंक्की पत्नी प्रिंस गुप्ता, निवासी अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पूछताछ में चालक रामकेश ने बताया कि कार में सवार महिला का पति प्रिंस उसका दोस्त है। उसने महिला को चित्तौड़ दुर्ग घुमाने के बहाने हरियाणा से साथ लाया था। वे हाईवे पर स्थित एक होटल में रुके और 27 जून को चित्तौड़ दुर्ग घूमने के बाद लौटते समय मादक पदार्थ की बड़ी खेप कार में भर ली। चालक ने बताया कि महिला को साथ रखने से पुलिस को शक नहीं होता, इसी वजह से उसे साथ लाया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।