सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh: ABVP protests against Mewar University over fake degree distribution, demands fair investigation

Chittorgarh: फर्जी डिग्री वितरण को लेकर मेवाड़ यूनिवर्सिटी के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 02 Aug 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh News: एबीवीपी की जिला संयोजक अदिति कंवर भाटी ने कहा कि मेवाड़ यूनिवर्सिटी लंबे समय से फर्जीवाड़े के मामलों में संलिप्त रही है। शिक्षा की आड़ में यह संस्थान अब व्यापार का अड्डा बन चुका है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा भी यूनिवर्सिटी पर सवाल उठा चुके हैं।

Chittorgarh: ABVP protests against Mewar University over fake degree distribution, demands fair investigation
चित्तौड़गढ़ में शनिवार को मेवाड़ यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री वितरण के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा द्वारा हाल ही में किए गए औचक निरीक्षण के बाद अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी मोर्चा खोलते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Trending Videos

 
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां शिक्षा के नाम पर व्यापक स्तर पर फर्जीवाड़ा और धांधली की जा रही है। उनका दावा है कि अनुपस्थित छात्रों को पैसे लेकर पास किया जा रहा है, बिना मान्यता के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं और अप्रमाणित डिप्लोमा व डिग्रियां वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश बनी काल; बीकानेर, हनुमानगढ़ और भरतपुर में कई मकान गिरे, तीन लोगों की मौत

चित्तौड़गढ़ में शनिवार को मेवाड़ यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
 
‘शिक्षा का व्यापार बना यूनिवर्सिटी, छात्र हितों से खिलवाड़’
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं एबीवीपी की जिला संयोजक अदिति कंवर भाटी ने कहा कि मेवाड़ यूनिवर्सिटी लंबे समय से फर्जीवाड़े के मामलों में संलिप्त रही है। शिक्षा की आड़ में यह संस्थान अब व्यापार का अड्डा बन चुका है। उन्होंने बताया कि बाहरी व स्थानीय दलाल छात्रों को पैसे के बदले दाखिला दिलवाते हैं और बिना उपस्थिति, बिना परीक्षा के ही डिग्री दिलवा दी जाती है।
 
उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल प्रभाव से इस पूरे मामले की जांच कराए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे। उनका कहना है कि यदि छात्रों के भविष्य से इस तरह खिलवाड़ होता रहा तो पूरे शिक्षा तंत्र की साख पर सवाल खड़े हो जाएंगे।

चित्तौड़गढ़ में शनिवार को मेवाड़ यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
 
यह भी पढ़ें- Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- जो आदमी संसार में नहीं है, क्या उसका नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए?

कृषि मंत्री ने भी लगाए थे गंभीर आरोप, FIR की कही थी बात

इससे पहले राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी में छापा मारकर वहां फर्जी डिग्री वितरण और अन्य शैक्षणिक अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी जताई थी। मंत्री का कहना था कि यूनिवर्सिटी में कृषि डिप्लोमा और डिग्री के नाम पर भारी धांधली चल रही है।
 
उन्होंने आरोप लगाया था कि एक साल के डिप्लोमा कोर्स में केवल दो घंटे की पढ़ाई कराई जाती है और बाकी समय पैसे लेकर डिग्रियां बांटी जाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी से दी जा रही डिग्रियों की कोई मान्यता नहीं है, जिससे छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। मंत्री मीणा ने एफआईआर दर्ज करवाने की बात भी कही थी, लेकिन अब तक किसी भी थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed