सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Second Major Action Against Smugglers Within 24 Hours, Over 7 Quintals of Doda Chura Seized

Chittorgarh News: 24 घंटों के भीतर तस्करों के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई, सात क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sun, 18 May 2025 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले की बेगूं थाना पुलिस ने 24 घंटों के भीतर तस्करों के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए सात क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा जब्त किया है। तस्कर गेहूं के भूसे की आड़ में ये मादक पदार्थ ले जा रहे थे।

Chittorgarh News: Second Major Action Against Smugglers Within 24 Hours, Over 7 Quintals of Doda Chura Seized
डोडा चूरा तस्करी में गिरफ्तार किया आरोपित
विज्ञापन

विस्तार

जिले की बेगूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार रात की गई कार्रवाई में पुलिस ने सात क्विंटल से अधिक डोडा चूरा जब्त किया। आरोपी तस्कर भूसे की आड़ में यह अवैध सामग्री तस्करी कर रहा था। इससे एक दिन पहले ही पुलिस ने 9 क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा बरामद किया था।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बेगूं सीआई शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार रात को कोटा नेशनल हाईवे-27 पर मेनाल सीमा क्षेत्र स्थित एक हाईवे पार्किंग पर नाकाबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन, जिसमें गेहूं का भूसा भरा हुआ था, लाडपुरा से मेनाल की ओर आते हुए देखा गया। पुलिस ने जब वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन को भगा ले जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: Jalore News: पेपर लीक प्रकरणों में नकल गिरोह से जुड़े पांच शिक्षक बर्खास्त, चार पहले से ही पुलिस हिरासत में

जब पिकअप में लदे भूसे को हटाकर तलाशी ली गई, तो पीछे की ओर छिपाकर रखे गए 29 बोरियों में अधकूचला व पिसा हुआ डोडा चूरा बरामद हुआ। इसका कुल वजन 6 क्विंटल 98 किलो 190 ग्राम निकला। पुलिस ने अवैध डोडा चूरा और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और बनवारीलाल पुत्र रामेश्वरलाल यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बेगूं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उक्त मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसे कहां ले जाया जा रहा था। आरोपी से तस्करी के नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बेगूं पुलिस ने इससे एक दिन पहले भी नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान 9 क्विंटल 9 किलो 590 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया था। उस मामले में बीकानेर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed