{"_id":"67e03079dcdcd6f91e0d2330","slug":"big-success-against-opium-smugglers-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2757140-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: तीन करोड़ की अफीम के साथ वांछित तस्कर गिरफ्तार, 1 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: तीन करोड़ की अफीम के साथ वांछित तस्कर गिरफ्तार, 1 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले की कनेरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ से अधिक मूल्य की 102 किलो अफीम जब्त की है। जीप में परिवहन की जा रही अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले में तस्करी के मामले में वांछित था।
चित्तौड़गढ़ जिले की कनेरा थाना पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक अफीम के साथ गिरफ्तार किया आरोपित
- फोटो : credit
विज्ञापन
विस्तार
जिले की कनेरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीप में परिवहन की जा रही एक क्विंटल, दो किलो 150 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर कनेरा थाना क्षेत्र के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस की विगत कई वर्षों में यह बहुत बड़ी एक कार्रवाई है। गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले में तस्करी के मामले में वांछित हैं। पकड़ी गई अफीम का अनुमानित मूल्य तीन करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है।
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला अफीम उत्पादन का वृहद क्षेत्र होने व वर्तमान में खेतों से अफीम निकालने का कार्य चल रहा है। इससे तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय हो रहे हैं। तस्करी की रोकथाम करने व तस्करों पर लगाम कसने के लिए जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गई। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एंव डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपर विजन में रविवार को थानाधिकारी कनेरा महेंद्र सिह की टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kota News: केमिकल युक्त पानी ने छीना मगरमच्छों का प्राकृतिक हरा रंग, जहरीले नाले में जारी है जिंदगी की जंग
जानकारी के अनुसार कनेरा थानाधिकारी सहित एएसआई बालमुकुन्द , महेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुनिल कुमार, सुरेश, रामनिवास, वासुदेव, नेतराम, गोकुल, भंवराराम मय वाहन के कनेरा-विजयपुर आम रोड थाने के बाहर नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान आरोपित कनेरा थाना क्षेत्र के कोचवा निवासी भंवरलाल पुत्र गंगाराम धाकड़ एक जीप में आया, जिसकी तलाशी में दो स्टील के डिब्बों में व तीन बैगों में भरी 33 प्लास्टिक की थैलियों 1 क्विंटल दो किलो डेढ़ सौ ग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी भंवरलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अफीम तस्करी में पिछले लंबे समय बाद इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है।