सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: 500 units of blood donated in 4 hours under campaign Ek Rakt Ki Boond Bahan Ke Naam

Chittorgarh News: ‘एक रक्त की बूंद बहन के नाम’ मुहिम हुई सफल, रक्षाबंधन से पहले चार घंटे में 500 यूनिट रक्तदान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sun, 03 Aug 2025 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh News: ‘एक रक्त की बूंद बहन के नाम’ पहल ने भाई-बहन के अटूट प्रेम को सामाजिक सरोकार से जोड़ दिया। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ ही नहीं, बल्कि जिलेभर से युवक-युवतियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
 

Chittorgarh News: 500 units of blood donated in 4 hours under campaign Ek Rakt Ki Boond Bahan Ke Naam
रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए बड़ी संख्या में उमड़े लोग
विज्ञापन

विस्तार

रक्षाबंधन से पूर्व रविवार को ‘एक रक्त की बूंद बहन के नाम’ पहल के तहत चित्तौड़गढ़ के गुलशन गार्डन में आयोजित रक्तदान शिविर में अद्भुत उत्साह देखने को मिला। सुबह 8:30 बजे से शुरू हुए इस शिविर में मात्र चार घंटे के भीतर 500 यूनिट से अधिक रक्तदान हो चुका था। आयोजन स्थल पर हर काउंटर और हर पलंग पर प्रतीक्षा करते रक्तदाता नजर आए, जिससे शिविर के प्रति आमजन की जागरूकता और समर्पण स्पष्ट झलकता है।

Trending Videos

 
दिवंगत चेतना शर्मा की स्मृति में भाई पवन शर्मा ने रखा आयोजन
यह रक्तदान शिविर दिवंगत चेतना शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि की स्मृति में उनके भाई पवन शर्मा की ओर से आयोजित किया गया। पहल का नाम ‘एक रक्त की बूंद बहन के नाम’ रखा गया, जिसने भाई-बहन के अटूट प्रेम को सामाजिक सरोकार से जोड़ दिया। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ ही नहीं, बल्कि जिलेभर से युवक-युवतियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Alwar Crime: मां ने देह व्यापार के लिए 11 साल की बेटी को 10 हजार में बेचा, पॉक्सो कोर्ट ने दी 10 साल की सजा


चित्तौड़गढ़ में रक्षाबंधन से पूर्व नहीं की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर
 
ब्लड बैंक की टीमें जुटीं, युवतियों की भी भागीदारी सराहनीय
शिविर में चित्तौड़गढ़ और उदयपुर ब्लड बैंक की टीमें रक्त संग्रहण में जुटी रहीं। खास बात यह रही कि युवतियां भी बड़ी संख्या में रक्तदान के लिए आगे आईं, जिससे समाज में महिलाओं की बढ़ती जागरूकता का परिचय मिला। शिविर की व्यवस्था इतनी सघन थी कि पंजीकरण काउंटरों पर भारी भीड़ देखने को मिली और प्रत्येक रक्तदाता को इंतजार करना पड़ा।
 
सोशल मीडिया बना प्रेरणा का माध्यम
इस शिविर की जानकारी और अपील सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित हुई। फेसबुक, वाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर प्रचारित संदेशों ने दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी रक्तदाताओं को आकर्षित किया। इसी का परिणाम रहा कि जिले के कोने-कोने से लोग रक्तदान के लिए पहुंचे और शिविर में एकजुटता का प्रदर्शन किया।

चित्तौड़गढ़ में रक्षाबंधन से पूर्व नहीं की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर
 
यह भी पढ़ें- Udaipur: होटल में बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने 50 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया

ऑटो में सुना तो रक्तदान करने कुचामन की शिक्षिका
शिविर में एक प्रेरणादायक वाकया भी सामने आया। कुचामन सिटी की शिक्षिका मीना शेखावत, जो सांवलियाजी दर्शन के बाद चित्तौड़गढ़ लौट रही थीं, उन्हें ऑटो में पता चला कि नजदीक में रक्तदान शिविर हो रहा है। ऑटो में सुनी जानकारी ने उन्हें प्रेरित किया और उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर संपर्क कर शिविर स्थल पर पहुंचकर अपने जीवन का पहला रक्तदान किया। यह घटना दर्शाती है कि सही जानकारी और भावना से प्रेरित होकर कोई भी सामाजिक योगदान में सहभागी बन सकता है।

चित्तौड़गढ़ में रक्षाबंधन से पूर्व नहीं की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर
 
सांसद और विधायक भी पहुंचे, किया उत्साहवर्धन
शिविर में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी पहुंचे। उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और इस पहल की सराहना की। जनप्रतिनिधियों की सक्रियता ने लोगों में नई ऊर्जा भर दी।
 
800 यूनिट तक पहुंचने की संभावना, पांच बजे तक जारी रहेगा शिविर
शिविर के आयोजकों का अनुमान है कि शाम पांच बजे तक यह संख्या 800 यूनिट को पार कर सकती है। आयोजन की सफलता इस बात का संकेत है कि समाज जब संवेदनशीलता और सेवा की भावना से जुड़ता है, तो बड़े बदलाव संभव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed