सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh Bews Case registered against Sainik School Subedar

Chittorgarh News: सैनिक स्कूल में एनसीसी की परीक्षा देने आई छात्रा से सूबेदार ने की छेड़छाड़, मामला दर्ज

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

सैनिक स्कूल में तैनात सूबेदार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि सैनिक स्कूल में एनसीसी की परीक्षा देने आई छात्रा से सूबेदार ने छेड़छाड़ किया था।

Chittorgarh Bews Case registered against Sainik School Subedar
कोतवाली थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित सैनिक स्कूल में एनसीसी की परीक्षा देने आई छात्रा से एक सूबेदार ने छेड़छाड़ कर दी। इस संबंध में पीड़िता ने चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने सूबेदार ने खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाने में 17 साल की एक छात्रा ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि 23 फरवरी को वह अन्य बच्चों और एनसीसी अधिकारी के साथ एनसीसी-ए सर्टिफिकेट परीक्षा देने के लिए सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आई थी। यहां सुबह 8.30 से 9.30 के बीच में प्रार्थिया की परीक्षा देने के लिए ड्रिल परीक्षा दे रही थी। रिपोर्ट में प्रार्थिया ने बताया कि उसके यूनिफॉर्म की कैप नहीं थी। वह अपनी कैप घर पर ही भूल गई थी। इस पर यहां सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में कार्यरत सूबेदार दिलीप सिंह ने मुझे कैप देने के बहाने से कमरे में बुलाया। यहां सूबेदार ने प्रार्थिया का नाम पता एवं जाति पूछी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबेदार दिलीप सिंह ने उसके पास से कैप लाकर सिर पर लगाई। इसके बाद परीक्षा देने के लिए बाहर जाने के लिए मुड़ी तभी आरोपित सूबेदार ने प्रार्थिया को पीछे से पकड़ लिया और छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने उसे छोड़ दिया। बाहर आकर इस घटना के बारे में एनसीसी की मैम को जानकारी दी।

इस दौरान दिलीप सिंह के मुंह से शराब की बदबू भी आ रही थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएमएस) 2023 की धारा-74 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान कोतवाली थानाधिकारी भवानी सिंह की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed