सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News Chittorgarh MLA Akya said in House Locals do not get employment in industries

Chittorgarh News: सदन में चित्तौड़गढ़ विधायक आक्या बोले- उद्योगों में नहीं मिलता स्थानीय को रोजगार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान विधानसभा में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा, उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है।

Chittorgarh News Chittorgarh MLA Akya said in House Locals do not get employment in industries
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को विधानसभा में आय व्यय अनुमान वर्ष 2025-26 पर वाद विवाद पर बोलते हुए बजट को ऐतिहासिक बताया। साथ ही उन्होंने चित्तौड़गढ़ जिले के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने का विषय उठाया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, विधायक आक्या ने विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो ऐतिहासिक विकास हुआ है, उसी अनुरूप सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार ने भी अपने एक वर्ष के कार्यकाल में राजस्थान में विकास को गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-18 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में अनेक विकास के कार्य हुए थे। लेकिन उसके बाद की सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में विकास कार्य ठप सा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक आक्या ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले में अनेक सीमेंट फैक्ट्री व हिन्दुंस्तान जिंक जैसा उद्योग है। लेकिन उनके द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जाता है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री से अनुरोध किया कि प्राइवेट इंडस्ट्रीज में स्थानीय युवाओ को 50 फीसदी रोजगार उपलब्ध कराने संबंधी नियम बनाए जाए। विधायक आक्या ने यह भी कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में गोशाला खोल कर मनरेगा को उससे जोड़ा जाए। इससे प्रतिमाह गोशाला को बजट आवंटित किया जाए। इससे गोवंश का पर्याप्त रख रखाव किया जा सके। विधायक आक्या ने कहा कि चित्तौड़गढ़ में अफीम की अच्छी पैदावार होती है। हमारे किसान अफीम की पेदावार मे अपना खुन पसीना बहा देतेे है तथा ईमानदारी से अफीम सरकार को दे देते है। सरकार को अफीम के साथ डोडे चूरे को भी खरीद कर किसान को राहत प्रदान करनी चाहिए।

रिवर फ्रंट सहित कई मांग रखी
विधायक ने बजट में चित्तौड़गढ़ विधानसभा को पर्याप्त महत्व देने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया। साथ ही विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में रिवर फ्रंट, ब्यावर से गंठेड़ी के मध्य वागन नदी पर पुलिया, धनेत से चित्तौड़गढ़ के मध्य बेड़च नदी पर पुलिया, चित्तौड़ दुर्ग के पूर्वी द्वार को खोलने, चित्तौड़गढ़ की विभिन्न रोड निर्माण के लिए पर्याप्त बजट आवंटित करने, विधानसभा के अनेक सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर रिक्त पद भरने सहित अनेक मांग सरकार के समक्ष रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed