{"_id":"6835c234937c3ae36105bbb0","slug":"criminal-with-reward-for-murder-and-robbery-arrested-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2995214-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: हत्या के मामले में यूपी से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मामले की जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: हत्या के मामले में यूपी से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मामले की जांच में हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले की निम्बाहेड़ा पुलिस ने हत्या के मामले में यूपी के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिले में हुई एक चोरी की जांच में पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ और फोटो मिलान के बाद मामला उजागर हुआ।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन
विस्तार
निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह आरोपी वर्ष 2020 से वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र में दर्ज लूट और हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था।
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि हाल ही में निम्बाहेड़ा कस्बे के वाम नगर क्षेत्र में हुई चोरी की जांच के दौरान इस आरोपी की गिरफ्तारी हुई। चोरी के इस मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के नीमच निवासी अजय पुत्र ज्ञानसिंह पारदी, राजू उर्फ शिवा पुत्र बिरजू उर्फ गोपाल पारदी और भोपाल निवासी गणेश पुत्र लालचंद पारदी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान जब आरोपियों द्वारा दिए गए पते का सत्यापन किया गया तो उसमें विसंगतियां सामने आईं। इस पर गहन जांच की गई और फोटोग्राफ्स का मिलान करने पर राजू उर्फ शिवा पारदी की पहचान उत्तरप्रदेश के काशी जिले के लंका थाने में वांछित इनामी अपराधी के रूप में हुई। इस आरोपी पर वाराणसी पुलिस उपायुक्त ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
ये भी पढ़ें: Jodhpur: गर्ल्स हॉस्टल में मिला डॉक्टर का शव, मार्च में ही पूरी की थी MBBS, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
राजू उर्फ शिवा पारदी फिलहाल निम्बाहेड़ा की न्यायिक अभिरक्षा में था। यूपी पुलिस को सूचना देने के बाद उनकी टीम निम्बाहेड़ा पहुंची और न्यायालय की अनुमति से आरोपी को हिरासत में लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजू पारदी एक शातिर अपराधी है, जो हर गिरफ्तारी पर नया नाम और पता बताकर पुलिस को गुमराह करता रहा है। आरोपी को पकड़ने में निम्बाहेड़ा कोतवाली के एएसआई सूरज कुमार की अहम भूमिका रही।