{"_id":"683167d91a360b2f45031d38","slug":"crocodile-came-on-the-road-in-the-village-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2983996-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: ना तालाब ना नाला चित्तौड़गढ़ में सड़क पर आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: ना तालाब ना नाला चित्तौड़गढ़ में सड़क पर आया मगरमच्छ, लोगों में दहशत
न्यूज डेस्क, चित्तौड़गढ़, अमर उजाला
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार
चित्तौड़गढ़ में ऐसी जगह पर मगरमच्छ देखा गया जहां दूर दूर तक ना तो नदी है ना ही कोई तालाब। इस घटना ने लोगों को चौंका दिया। फिलहाल मगरमच्छ का रिस्क्यू कर लिया गया है।
चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र में दिखाई दिया मगरमच्छ।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ के बेगूं उपखंड क्षेत्र के मड़ावदा गांव में एक मगरमच्छ कहीं से मुख्य सड़क पर आकर बैठ गया। इसे देख कर यहां से गुजर रहे ग्रामीण दहशत में आ गए थे। बाद में कुछ युवक भी पहुंचे, जिन्होंने वन विभाग को भी सूचना दी। अपने स्तर पर ही मगरमच्छ को काबू पाया। बाद में इस मगरमच्छ को वन विभाग को सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार बेगूं उपखंड क्षेत्र की आंवलहेड़ा ग्राम पंचायत में मडावदा गांव स्थित है। कुछ ग्रामीण गांव की मुख्य सड़क पर बाइक से जा रहे थे। बाइक की रोशनी में मगरमच्छ को देख कर वे ठिठक गए। एक बार तो चिंता की लकीरें उबर गई कि कहीं मगरमच्छ हमला नहीं कर दे। वहीं थोड़ी देर में मौके पर कई राहगीर एवं ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि भी पहुंच गए। रस्सा डाल कर मगरमच्छ को काबू कर एक दीवार की तरफ ले जाया गया। बाद में वन विभाग को सूचना दी गई। इस संबंध में टीम जीवनदाता के धीरज धाकड़ ने बताया कि आस-पास कोई नदी, नाला या तालाब नहीं है। मगरमच्छ कहां से आया उसका पता नहीं चल पाया। मगरमच्छ को देख कर ग्रामीण दहशत में आ गए। गनीमत रही कि मगरमच्छ ने किसी पर हमला नहीं किया।
नहीं दिखा दुर्ग की तलहटी में ओझल हुआ भालू
इधर, चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में एक दिन पूर्व भालू दिखाई दिया था। करीब 24 घंटे निकलने के बाद भी भालू नहीं दिखा। दुर्ग के सूरजपोल क्षेत्र में भालू की कोई हलचल नहीं दिखी। वन विभाग की टीम पूरे दिन तलाश करती रही। साथ ही दुर्ग के निवासियों और सूरजपोल के ग्रामीणों को अलर्ट किया है कि अकेले जंगल के क्षेत्र में नहीं जाए।
Trending Videos
ये भी पढ़ें-चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में बरसों बाद दिखा भालू, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

मगरमच्छ के गले में ग्रामीणों ने रस्सा डालकर उसे काबू किया