{"_id":"68625425ce6929355c0850c8","slug":"doda-chura-being-smuggled-in-two-trucks-caught-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-3115686-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: छिलकों और सब्जी कैरेट की आड़ में तस्करी, दो ट्रक से पकड़ा 37 क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: छिलकों और सब्जी कैरेट की आड़ में तस्करी, दो ट्रक से पकड़ा 37 क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में बेगूं थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर डोडा चूरा तस्करी के दो बड़े मामलों का खुलासा किया। कार्रवाई में 37 क्विंटल 72 किलो से अधिक डोडा चूरा और दो ट्रक जब्त किए गए।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले की बेगूं थाना पुलिस और जिला विशेष टीम संयुक्त रूप से डोडा चूरा तस्करी के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई की है। इसमें 37 क्विंटल से अधिक अफीम डोडा चूरा और दो ट्रक जब्त किए हैं। इन मामलों में पंजाब निवासी एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे आरोपी को नामजद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि बेगूं सीआई शिवलाल मीण के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता गश्त के लिए रवाना हुआ। पुलिस टीम नेशनल हाईवे 27 पर चित्तौड़गढ़ से कोटा रोड के कट पर बेरियर लगा कर नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबन्दी के दौरान काटुन्दा की तरफ से ट्रक आया, जिसके उपर सफेद रंग का तिरपाल बंधा हुआ था। ट्रक के केबिन में चालक और एक अन्य व्यक्ति बैठा था। आरोपित ट्रक को नाकाबन्दी तोड़कर आगे भागे। थोड़ा आगे जाकर खलासी ट्रक से नीचे उतर खेतों में भागा। चालक उतर कर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। इसकी पहचान पंजाब के फरीदकोट निवासी बलदेव पुत्र बलजीत सिंह जाट सिक्ख तथा भागने वाले खलासी की पहचान अंग्रेज़ सिंह के रूप में हुई। ट्रक को तलाशी में सोयाबीन के छिलकों के प्लास्टिक के 250 कट्टों की आड़ में 92 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 18 क्विंटल 91 किलो 570 ग्राम डोडा चूरा मिली। इसे जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जिससे डोडा चूरा तस्करी के संबंध में अनुसंधान जारी है।
पुलिस को देख ट्रक छोड़ भागे आरोपित, मिला डोडा चूरा
पुलिस अधीक्षक जोशी ने बताया कि बेगूं थाना पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में भी बड़ी मात्रा में डोडा चूरा पकड़ा है। पुलिस मोबाइल 112 में तैनात कांस्टेबल भागीरथ ने सूचना दी थी। इसमें बताया कोटा-चित्तौड़गढ़ हाइवे पर सुरतपुरा में होटल मातेश्वरी के सामने पुलिस को देख कर चालक ट्रक को लावारिश छोड़ कर फरार हो गया। संदेह होने पर चालक का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। इस सूचना पर बेगूं सीआई मौके पर पहुंचे और ट्रक के पिछे तिरपाल हटा कर देखा तो उसमें फल एवं सब्जी के 72 कैरेट रखे थे। इन्हें हटा कर देखा तो प्लास्टिक के कुल 89 कट्टों में 1880 किलो 400 ग्राम डोडा चूरा निकला। ऐसे में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। दोनों मामलो में पुलिस ने 37 क्विंटल 72 किलो से अधिक डोडा चूरा और दो ट्रक जब्त किए हैं। पकड़े गए डोडा चूरा का अनुमानित मूल्य करोड़ों में हैं।
Trending Videos