{"_id":"6871c99a0ade706de10964ec","slug":"dungla-temple-case-accused-arrested-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-3158814-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: डूंगला के मंदिर में तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर के पास से 19 जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: डूंगला के मंदिर में तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर के पास से 19 जिंदा कारतूस बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार
डूंगला के भानाखेड़ी मार्ग स्थित निर्माणाधीन मंदिर को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। इसी दौरान बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस और धारदार हथियारों के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को भी गिरफ्तार किया गया है।
चित्तौड़गढ़ जिले की डूंगला थाना पुलिस ने मंदिर पर तोड़ फोड़ के मामले में तथा एक हिस्ट्रीशीटर को
विज्ञापन
विस्तार
जिले के डूंगला कस्बे में धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को 12 बोर की बंदूक के 19 जिंदा कारतूस और धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 7 जुलाई को डूंगला के भानाखेड़ी मार्ग स्थित निर्माणाधीन रामेश्वरम महादेव मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया था। इस संबंध में मंदिर के पुजारी हीरालाल जाट की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद कस्बे में भारी आक्रोश देखने को मिला, लोगों ने दो दिन तक बाजार बंद रख विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaisalmer: छतरियों के पुनर्निर्माण को लेकर तनाव, मौके पर पहुंचे शिव विधायक; महंत प्रताप पुरी ने भी डाला डेरा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चित्तौड़गढ़ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने मौके पर डेरा डाला। डूंगला थानाधिकारी अमृतलाल, मंगलवाड़ थानाधिकारी भगवानलाल, निकुंभ थानाधिकारी रामसिंह, निम्बाहेड़ा कोतवाली के थानाधिकारी सहित साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सलमान खां मेवाती पुत्र अजीज खां उर्फ बुग्गा मेवाती, निवासी मुस्लिम मोहल्ला डूंगला को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है। मामले की जांच में डूंगला थाने के ओमप्रकाश और साइबर सेल के कांस्टेबल रामावतार की अहम भूमिका रही।
भारी मात्रा में कारतूस बरामद
तोड़फोड़ की घटना के बाद जिले में धारा 163 बीएनएस के तहत सख्त निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने डूंगला निवासी हिस्ट्रीशीटर कालू खां पुत्र दौलत खां को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 12 बोर बंदूक के 19 जिंदा कारतूस, एक धारदार छुरी और अन्य हथियार बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद हथियारों को जब्त कर लिया गया है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।