सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Fake liquor factory busted in Chittorgarh, six accused including two leaders arrested

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, यूथ कांग्रेस पदाधिकारी समेत छह गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 30 Aug 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh News: जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि नकली शराब की यह फैक्ट्री वेणीपुरिया गांव में संचालित हो रही थी। यहां तैयार अवैध शराब आसपास की अंग्रेजी शराब की दुकानों पर सप्लाई की जाती थी। पढ़ें पूरी खबर...।

Chittorgarh News: Fake liquor factory busted in Chittorgarh, six accused including two leaders arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और जब्त माल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले में आबकारी विभाग ने अवैध एवं नकली शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर एक बड़ी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस दौरान 960 लीटर से अधिक नकली शराब, बीयर, अंग्रेजी शराब की बोतलें, ढक्कन और पैकिंग सामग्री बरामद की गई। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव और कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भी शामिल है।

Trending Videos

 
जिलेभर में दबिश, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद
जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत कपासन और राशमी तहसील क्षेत्र सहित चित्तौड़गढ़ शहरी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान विभिन्न ब्रांड की 101 पेटियों में भरे 5332 पव्वों में 960 लीटर नकली शराब, 188 बीयर की बोतलें, 18 बीयर कैन और 27 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गईं। इसके अलावा शराब निर्माण में उपयोग की जा रही पैकिंग मशीन, टेपरोल, गत्ते की पेटियां और प्लास्टिक की थैलियों में रखे गए विभिन्न ब्रांडों के 5043 ढक्कन भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Udaipur News: गोरा बनाने के बहाने पत्नी को जला दिया था जिंदा, कोर्ट ने सुनाई हैवान पति को खौफनाक सजा; जानें...
 
छह आरोपी गिरफ्तार, यूथ कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल
आबकारी टीम ने इस कार्रवाई में पावली निवासी प्रहलाद जायसवाल, वेणीपुरिया निवासी रविंद्रसिंह राठौड़, मेवदा निवासी प्रकाशचंद्र जाट, उदयपुर निवासी नरेंद्रसिंह, सिंहाना निवासी नरेंद्रसिंह और उदयलाल सुहालका को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रकाशचंद्र जाट यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव और कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष है। उसके मकान से भी अवैध शराब की पेटियां मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
 
वेणीपुरिया में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि नकली शराब की यह फैक्ट्री वेणीपुरिया गांव में संचालित हो रही थी। यहां तैयार अवैध शराब आसपास की अंग्रेजी शराब की दुकानों पर सप्लाई की जाती थी। इस कड़ी में आबकारी विभाग ने कई शराब दुकानों पर भी दबिश दी, जहां से अवैध नकली शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: आसाराम की जेल वापसी, जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, जनवरी में इलाज के लिए मिली थी जमानत
 
आगे की जांच जारी
इस पूरी कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक कपासन नंद किशोर वैष्णव, डूंगला प्रहराधिकारी बाघसिंह, सहायक आबकारी अधिकारी जगदीशचंद्र विश्नोई, निंबाहेड़ा प्रहराधिकारी हेमराज जाट, आबकारी निरीक्षक चित्तौड़गढ़ अब्दुल जावेद, निंबाहेड़ा अरविंद खींची और गिर्वा के श्रवणलाल मीणा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed