सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Family along with bike swept away on river bridge

Chittorgarh News: रूपारेल नदी में बहा बाइक सवार परिवार, पिता और दो बच्चों को बचाया, मां-बेटी लापता; तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Fri, 29 Aug 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
सार

चित्तौड़गढ़ जिले में रूपारेल नदी की पुलिया पार करते समय तेज बहाव में एक परिवार बह गया। ग्रामीणों ने पिता और दो बच्चों को बचा लिया, लेकिन मां और मासूम बेटी अब तक लापता हैं।  

Family along with bike swept away on river bridge
मां-बेटी की तलाश जारी।
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थाना क्षेत्र में रूपारेल नदी पर शुक्रवार को पुलिया पार करने के प्रयास में बाइक सवार एक परिवार बह गया। इस दौरान तीन को बचा लिया गया, लेकिन मां और बेटी बह गईं। दोनों की तलाश जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पारसोली क्षेत्र में बहने वाली रूपारेल नदी में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह हुई भारी बारिश के चलते तेज बहाव था। इस दौरान ग्राम हाड़ा का खेड़ा निवासी घीसुलाल प्रजापति अपनी पत्नी और तीन बच्चों को बाइक पर बिठाकर नदी पार करने लगा। ग्रामीणों के रोकने के बाद वह पुलिया पार करने लगा। तेज बहाव के चलते बाइक असंतुलित होकर नदी में गिर गई और सभी बहने लगे। ग्रामीणों ने घीसुलाल व उसके दो बच्चों को बचा लिया, लेकिन उसकी पत्नी मैना देवी और अबोध बच्ची देखते-देखते बह गईं।

ये भी पढ़ें: मौत का लाइव वीडियो!, जोधपुर-इंदौर बस में आया हार्ट अटैक, चंद मिनट में चालक की मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सूचना मिलते ही बेगूं वृताधिकारी अंजलि सिंह, पारसोली थानाधिकारी, उपखंड अधिकारी बेगूं बचाव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। तेज उफान के कारण बचाव कार्य में परेशानी आई, जिसके बाद  एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बता दें कि मंगलवार रात को भी जिले के राशमी क्षेत्र में बनास नदी में वैन सवार नौ लोग बह गए थे। इनमें से पांच को बचा लिया गया था, जबकि तीन के शव अगले दिन मिले। एक बालिका का शव शुक्रवार शाम तक नहीं मिल सका।

ये भी पढ़ें: SI भर्ती रद्द, पहली बार बोले सीएम शर्मा, कहा- पूर्व मुख्यमंत्री के PSO तक पहुंचा मामला, 'मगरमच्छ' पकड़े जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed