सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Fire officer gave notice in case of fire in chhitorgarh

Chittorgarh: कॉटेज वार्ड में आग का मामला, अग्निशमन अधिकारी बोले- नहीं चल रहा था स्मोक डिटेक्टर; जानें घटनाक्रम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh: दमकल प्रभारी चित्तौड़गढ़ मेवाराम फौजदार ने बताया कि टीम मौके पर आग बुझाने गई थी। इस दौरान कुछ कमियां सामने आई है। इसी को लेकर चिकित्सालय प्रशासन को पत्र लिखा है। मौके पर फायर सेफ्टी सिस्टम को अपडेट करने की जरूरत है, जो कि नियमों के अनुसार नहीं है।

Fire officer gave notice in case of fire in chhitorgarh
श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय के कॉटेज वार्ड में लगी आग कई सवाल खड़े कर गई है। इस मामले में नगर परिषद के दमकल प्रभारी ने एक नोटिस जिला चिकित्सालय प्रशासन को दिया है। इसमें स्मोक डिटेक्टर बंद होने, पाइप लाइन के सही काम नहीं करने की बात कहते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कहा है। वहीं दूसरी और जिला चिकित्सालय के पीएमओ ने व्यवस्थाओं को पूरी तरह से दुरस्त बताया है। उन्होंने कहा कि हमारी पाइपलाइन से ही कॉटेज वार्ड में पानी का छिड़काव किया गया था। नगर परिषद का नोटिस आता है तो उसका जवाब दिया जाएगा।
Trending Videos


जानकारी में सामने आया कि श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में मंगलवार को एसी में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इससे चिकित्सालय और वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सालय की पहली मंजिल पर स्थित कॉटेज वार्ड के रूम नंबर 11 में अचानक आग लगी थी। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है था। यहां विस्फोट जैसी तेज आवाज हुई और उसके बाद आग की लपटें उठने लगीं। इसका धुआं दोनों फ्लोर तक फैल गया था। कॉटेज वार्ड के नीचे के तल पर भर्ती मरीजों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जहां आग लगी उसके पास के कमरे में दो मरीज थे, जो विस्फोट की आवाज सुनते ही भाग गए। यहां चिकित्सालय के कर्मचारियों और उपस्थित पुलिस के जवानों ने मिलकर आग बुझाने और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम किया था। नगर परिषद की दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया था। इसी मामले में नगर परिषद के दमकल विभाग की और से जिला चिकित्सालय प्रशासन को नोटिस देने की बात सामने आई है। नोटिस देकर जिला चिकित्सालय के फायर सेफ्टी सिस्टम पर सवाल उठाएं हैं। साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार के लिए भी कहा है।

पढ़ें: हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व राज्य मंत्री रहे मौजूद    

फायर सेफ्टी सिस्टम को अपडेट करें- दमकल प्रभारी
दमकल प्रभारी चित्तौड़गढ़ मेवाराम फौजदार ने बताया कि टीम मौके पर आग बुझाने गई थी। इस दौरान कुछ कमियां सामने आई है। इसी को लेकर चिकित्सालय प्रशासन को पत्र लिखा है। मौके पर फायर सेफ्टी सिस्टम को अपडेट करने की जरूरत है, जो कि नियमों के अनुसार नहीं है। जब आग लगी तब स्मोक डिटेक्टर नहीं चल रहे थे। चिकित्सालय की पाइप लाइन भी कार्यरत अवस्था में नहीं थी। यहां पूर्ण रूप से फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित नहीं था। अग्निशमन प्रभारी ने बताया कि चिकित्सालय प्रशासन से पत्र में व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं।

पीएमओ बोले, सब कुछ सही
इधर, श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ मौके पर व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरस्त है। विस्फोट होने से एसी से धुआं निकला और पूरे कमरे में भर गया था। तत्काल ही सभी पहुंच गए और आग बुझाने में मदद की। कक्ष में रखे पलंग के दो गद्दों ने आग लगी थी। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं मौके पर था। चिकित्सालय की पाइप लाइन से ही कक्ष में लगी आग पर पानी का छिड़काव किया है। नगर परिषद का कोई पत्र आता है तो उसका जवाब दिया जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed