{"_id":"688c8bf776bccce424099897","slug":"flower-decoration-in-sanwaliyaji-temple-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-3235067-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: 12 टन फूलों से सजा सांवलियाजी धाम, खुशबू और भव्यता ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: 12 टन फूलों से सजा सांवलियाजी धाम, खुशबू और भव्यता ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Chittorgarh News: सांवलियाजी धाम मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह भव्य सजावट एक भक्त की ओर से गुप्त रूप से करवाई गई थी। उसने मंदिर प्रशासन से विशेष रूप से अनुरोध किया कि उसके नाम को सार्वजनिक न किया जाए।
12 टन फूलों से सजा सांवलियाजी धाम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर एक बार फिर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य बना, जब एक अज्ञात श्रद्धालु ने मंदिर को करीब 12 टन फूलों से सजवा दिया। यह फूलों का श्रृंगार न केवल देखने में अत्यंत आकर्षक रहा, बल्कि मंदिर परिसर को महका देने वाली भीनी-भीनी खुशबू ने भी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
Trending Videos
मंदिर में फूलों की सजीव छटा
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात से ही सजावट का कार्य आरंभ कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह जब मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिए खुले, तो नजारा बिल्कुल बदला हुआ था। रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर के गर्भगृह के बाहर की दीवारों, छतों और स्तंभों को सजाया गया था। फूलों से बने मोर और अन्य पक्षियों की आकृतियां विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। मंदिर का मुख्य झूमर, जो पूरी तरह फूलों से निर्मित था, उसमें बड़े ही सुंदर ढंग से सांवलिया सेठ लिखा गया था, जिसने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Crime: रील के बहाने सुनसान जगह ले जाकर लाखों रुपये लूट लेते; इंस्टाग्राम-वाट्सएप पर फंसाते थे, ऐसे पकड़ में आए
फूलों से महका मंदिर परिसर
इस अद्भुत श्रृंगार में जिन फूलों का प्रयोग हुआ, उनमें मोगरा, चमेली, मेरीगोल्ड, कनेर, ब्लू स्टार, रजनीगंधा, राइवल, एंथोरियम, रोज, करीनाशन आदि प्रमुख रहे। ये सभी फूल देश के विभिन्न हिस्सों हिमाचल, कोलकाता और दक्षिण भारत के राज्यों से विशेष रूप से मंगवाए गए थे। इन फूलों की भीनी खुशबू से पूरा मंदिर परिसर सुवासित हो उठा, जिससे श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभूति हुई।
श्रद्धालु ने नाम नहीं किया उजागर
मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह भव्य सजावट एक भक्त की ओर से गुप्त रूप से करवाई गई थी। उसने मंदिर प्रशासन से विशेष रूप से अनुरोध किया कि उसके नाम को सार्वजनिक न किया जाए। भक्त की इस निश्छल आस्था और गुप्त सेवा भावना ने सभी को प्रभावित किया है।
यह भी पढ़ें- Crime: कार से आए बाबा... चेन का रुद्राक्ष बनाया, फिर अंगूठी, मोबाइल और नकदी भी ले ली; देखते-देखते लुट गए युवक
श्री सांवलियाजी मंदिर बना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
श्रृंगार के इस विशेष आयोजन की खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है, जिससे मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार को मंदिर में आम दिनों की तुलना में काफी अधिक भीड़ रही। हर श्रद्धालु मंदिर की भव्य सजावट को देखकर श्रद्धा और आश्चर्य से भर गया।
आधुनिक समय में जहां सोशल मीडिया आस्था को और व्यापक बना रहा है, वहीं सांवलियाजी मंदिर की इस मनोहारी सजावट के फोटो और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।