{"_id":"6805b2c106e048480f0f0530","slug":"four-killed-in-road-accident-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2857568-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: डिवाइडर फांदकर ट्रक से जा भिड़ी कार, दर्शन के लिए सांवलियाजी जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: डिवाइडर फांदकर ट्रक से जा भिड़ी कार, दर्शन के लिए सांवलियाजी जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार
उज्जैन से श्री सांवलियाजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार असंतुलित होकर डिवाइडर फांदकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर रविवार रात को एक भीषण सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के निवासी थे और सांवलियाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मृतकों के शव निंबाहेड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जहां परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
निंबाहेड़ा कोतवाली पुलिस के अनुसार उज्जैन से स्कॉर्पियो में सवार श्रद्धालु सांवलियाजी मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए थे। राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने के बाद चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र में जलिया चेक पोस्ट के पास स्कॉर्पियो असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर गई और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत निंबाहेड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही निंबाहेड़ा पुलिस उपअधीक्षक बद्रीलाल राव भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
हादसे में उज्जैन जिले के हिंगोरिया निवासी गौरव कुमार पुत्र जगदीश पवार, राजा, उज्जैन निवासी अनिल कुमार पुत्र रामचंद्र नरवाल तथा बदनावर खेड़ा निवासी संजू देपानी की मौत हो गई। वहीं दीपक पुत्र रमेश देपाल, योगेश पुत्र निलेश भांबी और सुनील पुत्र प्रहलाद बलाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल निंबाहेड़ा अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Trending Videos